Video: क्या हुआ जब महिला ने ट्रेन में कराया स्तनपान
नयी दिल्ली। मां का बच्चे को दूध पिलाना स्वभाविक क्रिया है। छोटे बच्चे को कहीं भी कभी भी भूख लग सकती है। ऐसे में मां ना तो जगह देखती है और ना ही स्थिति। उसे कभी भी बच्चे को स्तनपान करवाना पड़ सकता है और लोगों को भी इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो संकीर्ण मानसिकता से पीड़ित हैं। ये बात तब सामने आई जब इंटरनेट पर एक वीडियो अपलोड किया गया। Video: जब खेल मंत्री ने महिला खिलाड़ियों से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

स्तनपान को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया देखने के लिए एक प्रयोग किया गया। वीडियो में दिखाया गया है कि लदंन में जब एक महिला को ट्यूब में यात्रियों के बीच बच्चे को दूध पिलाती है तो कैसे एक व्यक्ति उसपर भड़कने लगता है। वो शख्स बार-बार महिला को दूसरी जगह चले जाने को कहता है। वो कहता है कि उसके स्तनपान की वजह से वो असहज महसूस कर रहा है। हलांकि बाद में एक सहयात्री महिला के समर्थन में खड़ा होता है। ये वीडियो 4 जनवरी को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया। अब तक इसे 16 लाख लोग देख चुके हैं। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications