स्वच्छ छवि और मीठी मुस्कान के मालिक रूपाणी फिर बने गुजरात के CM, जानिए उनका अब तक का सफर
Recommended Video

अहमदाबाद। आज एक बार फिर से गुजरात के सीएम की कुर्सी पर विजय रूपाणी विराजमान हुए हैं। स्वच्छ छवि, विनम्र स्वभाव और मीठी मुस्कान के मालिक रूपाणी की गिनती एक सज्जन नेता के रूप में होती हैं। वो शुरू से ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के काफी करीबी रहे हैं और ये ही वजह रही कि जब मोदी की सत्ता गुजरात को संभालने में आनंदीबेन को दिक्कत हुई तो गुजरात का जिम्मा रूपाणी को दे दिया गया। अचानक मिली इस जिम्मेदारी को विजय रूपाणी ने बखूबी निभाया, जिसका पुरस्कार उन्हें मिला और वो आज दोबारा से गुजरात के मुखिया बने हैं।
आइए एक नजर डालते हैं विजय रूपाणी के अब तक के राजनीतिक सफर पर ...

जन्म 2 अगस्त 1956
स्वच्छ छवि वाले विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। रूपाणी ने बीए एलएलबी की पढ़ाई की है। उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में अपना करियर स्टार्ट किया था। विजय रूपानी ने 1971 में जनसंघ को ज्वाइन किया था।

रूपाणी की सफलता में बिजनेस वर्ग का बड़ा हाथ
रूपाणी राजकोट से विधायक हैं और इससे पहले भाजपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। स्वच्छ छवि, मोहक व्यक्तित्व और सलीके से काम करने वाले रूपाणी को अमित शाह का काफी करीबी माना जाता है। युवाओं में भी विजय काफी लोकप्रिय हैं और साथ ही उनकी कारोबारी वर्ग में काफी रूतबा भी है, रूपाणी की सफलता में बिजनेस वर्ग का बड़ा हाथ है।

गुजरात की सियासत को बखूबी समझते हैं
गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ गुजरात सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री भी रहे हैं और वो गुजरात की सियासत को बखूबी समझते हैं। केशुभाई पटेल के जमाने में पार्टी ने उन्हें मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया था।

अच्छा चुनावी मैनेजमेंट
61 वर्ष के विजय रूपाणी गुजरात बीजेपी के 10वें अध्यक्ष के तौर पर पद संभाली थी। रूपाणी ने 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में काफी अच्छा चुनावी मैनेजमेंट किया था जहां भारी मतों से बीजेपी की जीत हुई थी।

सफलता श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को दिया
रविवार 7 अगस्त 2016 को विजय रूपाणी ने पहली बार गुजरात की कमान संभाली थी और आज एक साल 4 महीने के बाद वो फिर से गुजरात के मुखिया बने हैं। उन्होंने अपनी सफलता श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को दिया है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications