VIDEO: जब चिड़ियाघर आई गर्भवती महिला के पेट पर बाघ ने रख दिया प्यार से सिर
जू में आई गर्भवती महिला के पेट पर बाघ ने रखा प्यार से सिर देखने वाले हैरान
नई दिल्ली। अमेरिका के चिड़ियाघर में एक बाघ का गर्भवती महिला के पेट पर प्यार से स्पर्श और छूने की कोशिश को जिसने भी देखा हतप्रभ रह गया। इस वाकये की महिला की कजिन ने वीडियो भी बना ली और फिर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद तो ये बेहद वायरल हो रहा है।

ब्रिटनी ऑस्बोर्न नाम की महिला ने फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि वो अपनी गर्भवती कजिन नताशा हेन्डशॉ के साथ इंडियाना जू गई थीं, जहां बाघ के शीशे के पास बैठकर वो उसकी तस्वीरें ले रही थीं। तभी बाघ शीशे के बिल्कुल करीब आ गया।
उन्होंने बताया कि बाघ को करीब देख उसकी गर्भवती कजिन ने उसकी तस्वीर लेने के लिए खड़ी हो गई लेकिन बाघ ने शीशे से मिले उसके पेट को छूने और प्यार से पुचकारने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोग खुशी से चिल्लाने लगे। नताशा ने कहा कि बाघ ने ऐसा किया जैसे उसे पता हो कि मैं गर्भवती हूं और वो मुझे प्यार देना चाहता हो। देखिए वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications