UP Election 2017: इस बार किस दल को उर्जा देगा रामपुर का 'सौर'
सौर। सौर रामपुर जिले के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधानसभा की 34वीं सीट है। सौर रामपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।
इस सीट की खासियत यह है कि यहां आज तक समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी नहीं जीती है। यहां से अब त 8 बार कांग्रेस और 5 बार भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता है।
2017 के चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि किस दल को सौर अपनी उर्जा देगा।

2012 के चुनाव परिणाम
- विजेता- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवाब काजिम अली खान
- प्राप्त मत- 55,469
- मत प्रतिशत-33.26%
- उप विजेता- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लक्ष्मी सैनी
- प्राप्त मत-41,754
- मत प्रतिशत- 25.04%
- प्राप्त मतों का अंतर- 13,715
- यह सीट सामान्य है।












Click it and Unblock the Notifications