मेरठ की ये सीट जहां आज तक नहीं खुला है सपा और बसपा का खाता
मेरठ कैंट। मेरठ कैंट, मेरठ जिले के अंतर्गत विधानसभा की 47वीं सीट है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में यह सीट 1957 में पहली बार अस्तित्व में आई। 2012 में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी थी और बहुजन समाज पार्टी दूसरे नंबर पर थी।
तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी थी।
2012 के चुनाव परिणाम
- विजेता- भारतीय जनता पार्टी के सत्य प्रकाश अग्रवाल (कैलाश डेरी वाले)
- प्राप्त मत- 70,820
- मत प्रतिशत-34.86%
- उप विजेता- बहुजन समाज पार्टी के सुशील कुमार वाधवा
- प्राप्त मत-67,207
- प्राप्त मतों का अंतर- 3,613
- यह सीट सामान्य है।
- 2012 विधानसभा के चुनाव में इस सीट पर 3,46,745 मतदाता थे।
- यह सीट मेरठ लोकसभा के अतंर्गत आती है।
- 2012 के चुनाव में इस सीट से 24 प्रत्याशी मैदान में थे।
- 1957 से अब तक इस सीट पर कांग्रेस 7,भाजपा 6 बार जीती है लेकिन सपा और बसपा का आज तक यहां खाता नहीं खुला है।












Click it and Unblock the Notifications