यूपी विधानसभा चुनाव 2017: इगलास विधानसभा की खास बातों पर एक नजर
अलीगढ़ जिले में आने वाली इगलास विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए काफी लकी रही है, जबकि समाजवादी पार्टी और बीएसपी को यहां कभी जीत नसीब नहीं हुई। दोनों के लिए इस सीट पर जीत का स्वाद चखना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

विधानसभा नंबर: 77
जिला: अलीगढ़
2012 विधानसभा चुनाव परिणाम
पिछले विधानसभा चुनावों में यहां आरएलडी के त्रिलोकी राम ने 66146 मतों के साथ जीत दर्ज की थी।
उन्होंने बीएसपी के राजेंद्र कुमार को 8193 वोटों से हराया।
पार्टियों की स्थिति
साल 1952 से लेकर अब तक यहां कांग्रेस छह बार जीती है। जबकि बीजेपी सिर्फ एक बार जीत सकी। बीएसपी और सपा को यहां अब तक जीत नहीं मिली।
2014 लोकसभा चुनाव परिणाम
बीजेपी के सतीश कुमार गौतम ने बीएसपी के अरविंद कुमार सिंह को 286736 वोटों के साथ करारी शिकस्त दी।












Click it and Unblock the Notifications