इन 10 देशों में पैदा होने वाले लोग सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित रहते हैं
नई दिल्ली। भारत एक तरफ जहां एक तेजी से बढ़ता हुआ विकासशील देश है तो वहीं यहां भुखमरी से मरने वालों की संख्या भी एक बड़ी समस्या है। जन्म के समय पैदा होने वाले बच्चों की औसत उम्र के आंकड़े काफी चौंकाने वाले है। इस सूचि में भारत भूटान और बांग्लादेश जैसे देशों से भी पीछे हैं। इस सूचि में भारत का स्थान 164वां है।
सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के ताजा वर्ल्ड फैक्टबुक के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मामले में मोनाको ऐसा देश है जहां जन्म के समय बच्चे की औसत आय़ु सबसे अधिक 89.57 फीसदी हैं, जबकि आखिरी पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के बाद चैड जैसे देश आते हैं। इन आंकड़ों के अनुसार आइय़े जानते हैं किन देशों में जन्म के बाद सबसे ज्यादा उम्र तक जीने की औसत आयु अधिक है।

मोनॉको
यहां के लोगों की जन्म के समय औसत अपेक्षित आयु 89.57 साल होती है

मकाउ
यहां लोगों की जन्म के समय की औसत अपेक्षित आयु 84.48 वर्ष है।

जापान
यहां लोगों की जन्म के समय की औसत अपेक्षित आयु 84.46 वर्ष है।

सिंगापुर
यहां लोगों की जन्म के समय की औसत अपेक्षित आयु 8.38 है।

सैन मरीनो
यहां लोगों की जन्म के समय की औसत अपेक्षित आयु 83.18 है।

हांगकांग
यहां लोगों की जन्म के समय की औसत अपेक्षित आयु 82.78 वर्ष है।

एंडोरा
यहां लोगों की जन्म के समय की औसत अपेक्षित आयु 82.65 वर्ष है।

स्विट्जरलैंड
यहां लोगों की जन्म के समय की औसत अपेक्षित आयु 82.39 वर्ष है।

ग्वेर्नसे
यहां लोगों की जन्म के समय की औसत अपेक्षित आयु 82.39 वर्ष है।

ऑस्ट्रेलिया
यहां लोगों की जन्म के समय की औसत अपेक्षित आयु 82.079 वर्ष है।












Click it and Unblock the Notifications