Teachers Day 2020: शिक्षक दिवस के मौके पर अपने गुरुजनों को भेजें ये संदेश

नई दिल्ली। चाहे वक्त कितना भी बीत जाए, लेकिन हम ना तो स्कूल-कॉलेज के दिन कभी भूल पाते हैं और ना ही वहां सीखी जाने वाली जरूरी बातें। शिक्षक ना केवल छात्रों को किताबी ज्ञान देते हैं बल्कि उन्हें नैतिक शिक्षा और समाज में अलग पहचान बनाने की प्रेरणा भी देते हैं। भारत में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (teachers day 2020) मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छात्र शिक्षकों को तोहफे देते हैं, उनके लिए गाना गाते हैं और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं।

घर बैठे मनाएं शिक्षक दिवस

घर बैठे मनाएं शिक्षक दिवस

हालांकि इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण शिक्षक दिवस पहले की तरह नहीं मनाया जा रहा है लेकिन फिर भी छात्र इस शिक्षक दिवस को पहले की तरह खास तरह से मना सकते हैं। इस बार घर बैठे भी शिक्षकों को इस खास दिन की बधाई दी जा सकती है। छात्र चाहें तो कविता, शायरी या फिर ग्रीटिंग कार्ड के जरिए भी अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि शिक्षकों को कैसे दे सकते हैं इस खास दिन की बधाई।

बोलना हमको सिखाया आपने

बोलना हमको सिखाया आपने

पथ सही हमको दिखाया आपने
हम थे अनपढ़ और मूरख अब तलक
ज्ञान का दीपक जलाया आपने
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

----------------------------------

दिया ज्ञान का भंडार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें
है आभारी उन गुरूओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इन कमल चरणों में हमको स्थान दो

इन कमल चरणों में हमको स्थान दो

ले शरण अपनी हमें सम्मान दो
तुम तलक आने की हमको राह दो
ऐसा गुरुवर ही हमें भगवान दो
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

---------------------------------

डूबते को है सम्हारा हे गुरू
दे दिया तिनका सहारा हे गुरू
जब भी धीरज खो दिया था टूटकर
हर मुसीबत से उबारा हे गुरू
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

शिक्षक हमें शिक्षा दो

शिक्षक हमें शिक्षा दो

जीवन राह दो हारे को हरिनाम दो
डूबते को सहारा दो जब भी मुश्किल आये
ज्ञान गंगा दो हे गुरुदेव हमें जीवन जीने की राह दो
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

--------------------------------

गुरु का स्थान सबसे ऊंचा
गुरु बिन कोई ना दूजा गुरु करे सबकी नया पार
गुरु की महिमा सबसे अपार
मां-बाप की मूरत है गुरु
इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

शिक्षा से ही बन सकता है मेरा देश महान

शिक्षा से ही बन सकता है मेरा देश महान

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

----------------------------------

सही क्या है, गलत क्या है, ये सब बताते हैं आप
झूठ क्या है और सच क्या है ये सब समझाते है आप
जब सूझता नहीं कुछ भी, राहों को सरल बनाते हैं आप
जीवन के हर अंधेरे में, रौशनी दिखाते हैं आप
बंद हो जाते हैं जब सारे दरवाजे, नया रास्ता दिखाते हैं आप
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, जीवन जीना सिखाते हैं आप
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

'आज पढ़ाने की जिद ना करो' टीचर के सामने गाने लगा स्टूडेंट, खूब वायरल हो रहा Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+