'आज पढ़ाने की जिद ना करो' टीचर के सामने गाने लगा स्टूडेंट, खूब वायरल हो रहा Video

नई दिल्ली। शिक्षक दिवस को महज दो दिन बचे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र पूरी क्लास के सामने गाना गा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर कुर्सी पर बैठी हुई हैं। उनके सामने ही छात्र सुरीली आवाज में गाना गाने लगता है, 'आज पढ़ाने की जिद ना करो'। जिसके बाद कक्षा में मौजूद बाकी छात्र जोर जोर से हंसने लगते हैं। ये वीडियो कब का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वीडियो पुराना है और अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टीचर के सामने गाया गाना

टीचर के सामने गाया गाना

इस वीडियो को सोशल मीडिया के सभी प्लैटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे छात्र क्लास में अपनी सीट पर बैठकर गाना गा रहा है, 'आज पढ़ाने की जिद ना करो, यूं ही कुर्सी पर बैठे रहो'। जिसके बाद टीचर हंसने लग जाती है और बाद में क्लास के सभी बच्चे भी जोर जोर से हंसने लगते है। वीडियो को फेसबुक पर कलाकार्स नाम के पेज से 26 अगस्त को शेयर किया गया था।

हजारों लोगों ने शेयर किया वीडियो

हजारों लोगों ने शेयर किया वीडियो

वीडियो को अभी तक 33 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं 1.6 हजार से ज्यादा लोगों ने इसपर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है और 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। लोगों को छात्र की आवाज काफी पसंद आ रही है। किसी का कहना है कि उन्हें ये वीडियो देखकर अपने पुराने दिनों की याद आ गई। तो किसी ने कहा कि गाना गाने वाले छात्र की आवाज बहुत ही सुरीली है। वहीं कुछ लोग तो इस छात्र को कह रहे हैं कि तुम्हारी जिंदगी बन जाएगी सिंगिंग में जाओ।

यूजर्स बोले- क्या आवाज है

यूजर्स बोले- क्या आवाज है

वीडियो पर प्रतिक्रिया देखे हुए एक यूजर ने लिखा है, 'बेहतरीन क्लासरूम। यहां छात्र, टीचर और बाकी सभी छात्र एक गायक से गाना सीख रहे हैं। इस गायक की आवाज में अनोखी खूबी है, टीचर को छात्र की प्रशंसा करनी चाहिए। लेकिन जब प्रिंसिपल को जानकारी मिलेगी तो एक्शन लिया जाएगा।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'क्या सुर है, तुम्हारी भाई आवाज... छोड़ो ये सब.. सिंगिंग में जाओ... खुद जिंदगी बन जाएगी.. भगवान तुम्हारा भला करे।' वहीं एक यूजर कहता है, 'बहुत अच्छा गाना गाया है। यह इस टीचर की जिंदगी में कभी ना भुलाया जाने वाला छात्र बनेगा। और इसके सभी साथी इस दिन को और इस छात्र को हमेशा याद करने वाले हैं।' एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ भी बोलो, क्या आवाज है।'

Student singing "Aaj Padhane Ki Zid Na Karo" in front of teacher.😂Are you a Kalakaar? Inbox us, Get featured!

Posted by Kalakaars on Wednesday, 26 August 2020

VIDEO: कुछ कदम की दूरी ने बचा ली महिला की जान, कैमरे में कैद हो गया हैरान कर देने वाला नजारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+