Teacher's Day 2018: अच्छे शिक्षक हमें खुद के बारे में सोचना सिखाते हैं: राधाकृष्णन
नई दिल्ली। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितंबर) भारत में 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। बिना गुरु के किसी को कोई मंजिल नहीं मिलती है, गुरु को तो धार्मिक ग्रंथों में भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है। देश में ऐसी कई हस्तियां हैं, जिन्होंने अनोखे शिक्षक की मिसाल पैदा की है।
आइए ऐसे ही महान लोगों के विचारों को जानते हैं...

राधाकृष्णन के विचार
अच्छे शिक्षक वे होते हैं जो हमें खुद के बारे में सोचना सिखाते हैं।
आपको बता दें कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दक्षिण भारत के तिरुत्तनि स्थान में हुआ था जो चेन्नई से 64 किमी उत्तर-पूर्व में है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन हमारे देश के दूसरे राष्ट्रपति थे।

डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम
शिक्षण एक बहुत ही बढ़िया पेशा है ,अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद करते हैं तो मेरे लिए यह सबसे बड़ा सम्मान होगा।

महात्मा गांधी ने ये कहा था
- हर घर एक यूनिवर्सिटी है और पैरंट्स शिक्षक हैं-बापू
- मैं जिंदा रहने के लिए अपने पिता का लेकिन अच्छी तरह से जिंदा रहने के लिए अपने शिक्षक का कर्जदार हूं -सिकंदर

अरस्तु
जो लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं वे उन लोगों के मुकाबले ज्यादा सम्मान के हकदार होते हैं जो उनको पैदा करते हैं क्योंकि माता-पिता सिर्फ बच्चों को जन्म देते हैं जबकि शिक्षक उनको अच्छे से जीने का तरीका सिखाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications