#PeriyarStatue: कौन थे पेरियार, जिनकी मूर्ति तोड़ने पर तमिलनाडु में मचा है बवाल?
Recommended Video

चेन्नई। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़ने पर मचा बवाल जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी ओर एक और खबर ने लोगों के अंदर गुस्सा पैदा कर दिया है। खबर है कि तमिलनाडु में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पेरियार की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके बाद राज्य में तनाव पैदा हो गया है, क्योंकि एक दिन पहले ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ओर से धमकी दी गई थी कि लेनिन के बाद अब पेरियार का नंबर है और आज खबर आई कि पेरियार की मूर्ति पर हमला बोला गया है।
चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर पेरियार है कौन, जिनकी मूर्ति तोड़ने पर मचा है हंगामा...

इरोड वेंकट नायकर रामासामी
इरोड वेंकट नायकर रामासामी को पेरियार के नाम से जाना जाता है। ये तमिलनाडु के लोकप्रिय नेताओं में से एक रहे हैं, इनका जन्म 17 सितम्बर 1879 को पश्चिमी तमिलनाडु के इरोड में एक सम्पन्न, परम्परावादी हिन्दू परिवार में हुआ था।

दलितों के शोषण के पूर्ण विरोधी थे रामासामी
रामासामी बाल विवाह, देवदासी प्रथा, विधवा पुनर्विवाह के विरुद्ध अवधारणा, स्त्रियों तथा दलितों के शोषण के पूर्ण विरोधी थे। उन्होंने हिन्दू वर्ण व्यवस्था का भी बहिष्कार किया था। चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के कहने पर 1919 में उन्होने कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके कुछ दिनों के भीतर ही वे तमिलनाडु इकाई के प्रमुख भी बन गए।

दलितों के सम्मान और अधिकारों के लिए काम किया
इन्होंने हमेशा से ही दलितों के सम्मान और अधिकारों के लिए काम किया, इन्होंने कांग्रेस के नेताओं के समक्ष दलितों और पीड़ितों के लिए आरक्षण का प्रस्ताव भी रखा, जिसे मंजूरी नहीं मिल सकी। जिसके बाद इन्होंने कांग्रेस ही छोड़ दी।

पेरियार आंदोलन
दलितों के समर्थन में 1925 में उन्होने पेरियार आंदोलन भी चलाया। यह आंदोलन नास्तिकता (या तर्कवाद) के प्रसार के लिए जाना जाता है। इसके बाद उन्होंने द्रविड़ कड़गम नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई थी। इसकी विभिन्न शाखाओं और डीएमके जैसी द्रविड़ियन पार्टियों के सदस्यों ने खुले तौर पर नास्तिकता का प्रसार और उसे स्वीकार किया। हालांकि, समय बीतने के साथ ही इसके कुछ मानने वालों ने धर्म और धार्मिक रीतियों का पालन शुरू कर दिया, जिसके खिलाफ पेरियार ने जीवन भर संघर्ष किया था।
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे












Click it and Unblock the Notifications