तस्वीरों में देखिए दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत झीलें

नई दिल्ली। प्रकृति की खूबसूरती को निहारना किसे अच्छा नहीं लगता। दुनिया में ऐसी अनेकों ही जगह हैं, जिसे कुरदत ने अद्भुत खूबसूरती से नवाजा है। उन्हीं में एक है झीलों को संसार। झील हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं, जिसे हमें सहेज कर रखना है।

लेकिन आज के इस भागमभाग जीवन में कहीं जाना, किसी जगह की सुंदरता से वाकिफ होना संभव नहीं हो पाता। लोग अपनी व्यस्तता के बीच प्रकृति से मिलने का समय ही नहीं निकाल पाते। पेड़, पहाड़, झरने, जंगल, नदी जैसे अनगिनत ही प्रकृति के आकर्षक नमूने हैं, जहां हमारा ध्यान बरबस ही यूं खींचा चला जाता है। बात करें झीलों की तो, विश्व के कई देशों में झीलों का एक अत्यंत खूबसूरत नजारा है। कुछ इंसानों के बीच है, तो कुछ हमारी आंखों से दूर स्वच्छ, निर्मल। लिहाजा, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, दुनिया के कुछ बेहद खूबसूरत झीलों की तस्वीरें।

तो फिर बढ़ाइए स्लाइडर और सैर करिए झीलों के इस खूबसूरत संसार का।

पेयटो झील

पेयटो झील

कनाडा के बैन्फ नेशनल पार्क में मौजूद यह झील अपने रंग की वजह से लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। इसका यह रंग ग्लेशियर के पानी की वजह से है।

प्लिटवाइस झील

प्लिटवाइस झील

क्रोसिया के लीका क्षेत्र का यह झील चारों ओर से पहाड़ों की श्रृंखला से घिरा है। यहां की हरियाली देखते ही बनती है।

मोरेन झील

मोरेन झील

खूबसूरत नीले रंग का यह झील कनाडा में है। इसका यह रंग ग्लेशियर के पानी की वजह से है। यह यहां का आकर्षण का केन्द्र है। इसके स्वच्छ पानी में दिखती ऊंची पहाड़ों की चोटियां अति खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करती हैं।

क्रेटर या वोल्कानिक झील

क्रेटर या वोल्कानिक झील

अमेरिका के खूबसूरत झीलों में से एक है यह क्रेटर झील। यह अपनी साफ, पारदर्शी गहरे नीले रंग की पानी से लोगों का ध्यान आकर्षित करता है।

फाइव-फ्लावर लेक

फाइव-फ्लावर लेक

इस झील चीन के ज्यूहागो नेशनल पार्क का सबसे आकर्षक अंग है। इस झील में प्रकृति की कुछ बेहद खूबसूरत रंग मौजूद हैं, जिसकी वजह से इसका नाम फाइव-फ्लावर लेक पड़ गया। इसमें पाए जाने वाले फूलों की वजह से यह इस प्रकार का दिखता है।

ब्लेड झील

ब्लेड झील

यूरोप के स्लोवेनिया का यह झील खूबसूरती का एक बेजोड़ नमूना है। झील में पहाड़ों के दिखते प्रतिबिंब इसकी खूबसूरती में सौ गुणा इजाफा कर देते हैं। यह यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है।

हालस्टाट झील

हालस्टाट झील

ऑस्ट्रिया का यह झील अपने साफ पानी चारों ओर शांत वातावरण के लिए काफी पसंद किया जाता है।

ताहोए झील

ताहोए झील

यह झील कैलिफोर्निया और नेवादा के बॉर्डर के बीच है। ताहोए झील उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा पर्वतीय झील है।

गैरीबल्दी झील

गैरीबल्दी झील

कनाडा का यह झील अपने आस पास के वातावरण की वजह से काफी खूबसूरत दिखता है। इसके आस पास मौजूद पहाड़, ग्लेशियर, जंगल, विभिन्न तरह के फूल, झरने इसकी सुंदरता कई गुणा बढ़ा देते हैं।

पेहोए झील

पेहोए झील

चिली में मौजूद यह झील प्रकृति का एक बेजोड़ नमूना है। इसके चारों ओर खड़े पहाड़ की ऊंची चोटियां और घास के मैदान मनोहर दृश्य प्रस्तुत करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+