क्या आप जानते हैं: सनस्क्रीन बचाता है स्कीन कैंसर

Sunscreen helps prevent skin cancer
सिडनी| धूप में जाने से पहले सनक्रीन का प्रयोग सामान्य बात है। लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी कि सनस्क्रीन त्वचा कैंसर से बचाव में मददगार है। ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक शोध में पाया कि सनस्क्रीन न सिर्फ सनबर्न से त्वचा की रक्षा करता है, बल्कि यह तीन तरह के त्वचा कैंसरों से लड़ने वाले 'सुपरहीरो जीन' की भी सुरक्षा करता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्वींसलैंड युनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी के शोधकर्ताओं ने त्वचा कैंसर में सनस्क्रीन के प्रभावों का परीक्षण किया है।

अध्ययन में सनस्क्रीन लगाकर और सनस्क्रीन के बिना 57 लोगों की त्वचा पर पराबैंगनी किरणें डाली गई और फिर त्वचा का परीक्षण किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि सनस्क्रीन सनबर्न से प्रभावी रूप से सुरक्षा करता है।

मंगलवार को प्रकाशित शोध दर्शाता है कि सनस्क्रीन सुपरहीरो पी 53 जीन की सुरक्षा करता है जो कि बैसल सेल कार्सिनोमा, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा और मेलिग्नेंट मेलानोमा- तीनों प्रकार के त्वचा कैंसरों से त्वचा की रक्षा करता है।

मुख्य शोधकर्ता एल्क हैकर ने बताया, "जैसे ही पराबैंगनी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, पी53 जीन क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत का काम शुरू कर देता है, जिसके कारण त्वचा के कैंसर से बचाव होता है।"

वह आगे कहते हैं, "लेकिन अगर त्वचा लगातार जल रही है तो पी 53जीन कोशिकाओं की मरम्मत नहीं कर पाता, जिसके परिणामस्वरूप त्वचा कैंसर पनपता है।"

अध्ययन का उपयोग आगे सूर्य किरणों से होने वाले खतरों के उपचार में हो सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+