पाकिस्तान: इस्लामिक जिहादियों की बर्बरता, हजारों की भीड़ ने श्रीलंकन मैनेजर को मारकर जलाया
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें देखा जा रहा है सैकड़ों लोगों की भीड़ हल्ला कर रही है और उनके हाथ में हथियार हैं।
सियालकोट, दिसंबर 03: एक तरफ एक मुल्क के नाम पर पाकिस्तान नाकाम हो चुका है, तो दूसरी तरफ इस्लामिक जिहादी दिनों दिन क्रूरता की हदें पार कर रहे हैं। पाकिस्तान के सियालकोट में इस्लामिक जिहादियों की भीड़ ने श्रीलंका के एक नागरिक को पहले जमकर पीटा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना ने पाकिस्तान के 'आंतकी' देश होने की बात को एक बार फिर से साबित कर दिया है।

श्रीलंकन नागरिक से क्रूरता
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सियालकोट में जिहादियों की भीड़ ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर उसे जला दिया। वहीं, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी पुलिस बल को इलाके में भेजा गया है। यह घटना सियालकोट के वजीराबाद रोड पर हुई है। जहां एक कारखाने पर इस्लामिक भीड़ ने हमला कर कंपनी के एक्सपोर्ट मैनेजर को पकड़ लिया और फिर उसके साथ बुरी तरह से मारटीट शुरू कर दी और फिर उसे जला दिया। सियालकोट के जिला पुलिस अधिकारी उमर सईद मलिक ने कहा कि पीड़ित का नाम प्रियंता कुमारा था और वो श्रीलंका का रहने वाला था, जिसकी हत्या की जा चुकी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें देखा जा रहा है सैकड़ों लोगों की भीड़ हल्ला कर रही है और उनके हाथ में हथियार हैं। भीड़ में मौजूद सैकड़ों लोगों को श्रीलंकन नागरिक को पकड़कर पीटते हुए देखा जा रहा है। जिहादियों की ये भीड़ पूरी तरह से वहशी लग रहे थे और उन्होंने वहशियाना हरकत को अंजाम दिया है। डॉन डॉट कॉम द्वारा दिखाए गये फुटेज में जलती हुई लाश के आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ देखी जा रही है, जो इस घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस हत्याकांड को लेकर कुछ नहीं बताया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, भीड़ ने आरोपी को ईशनिंदा के कथित आरोप में पकड़ा था।

जंगली देश बनने के कगार पर पाकिस्तान
भारत से आजाद होकर पाकिस्तान बनाने के पीछे दलील दी गई थी कि, पाकिस्तान को एक बेहतर मुल्क बनाया जाएगा, लेकिन अब पाकिस्तान उस सड़े हुए सेब के समान हो गया है, जो बाकी सेबों को भी खराब कर रहा है। पाकिस्तान में लोगों के पास अब खाने के लिए पैसे नहीं बचे हैं, लेकिन वहां की सरकारों ने 'इस्लाम खतरे में है' के नाम पर लोगों को वहशी बना दिया है। दूसरी तरह पाकिस्तान की प्रांतीय पंजाब सरकार ने घटना को काफी दुखद करार दिया है और पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट तलब की है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन, इस बात की उम्मीद नहीं के बराबर है कि, श्रीलंकन नागरिक की हत्या में शामिल वहशियों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications