हॉट मॉडल से यौन उत्पीड़न तक: नन सोफिया हयात की हर बात सवालों के घेरे में?
बोल्ड मॉडल से नन बनने वाली सोफिया हयात ने खुलासा किया है कि हज यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न हुआ है।
नई दिल्ली। एक बार फिर से हॉट मॉडल से नन बनने का दावा करने वाली सोफिया हयात ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
सोफिया हयात ने खुलासा किया है कि हज यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न हुआ है। सोफिया ने एक वीडियो जारी करके यह खुलासा किया है।

एक इंसान ने मेरा यौन उत्पीड़न किया...
सोफिया ने वीडियो में कहा, 'मक्का में काफी भीड़ होने के कारण मैं अपने मंगेतर से बिछड़ गई। तभी लाइन में खड़े एक अनजान शख्स ने मुझे गलत ढंग से छूना शुरू कर दिया और धक्का देने की की। वह मेरा उत्पीड़न कर रहा था।'

सोफिया की बातें और तस्वीरें अलग-अलग...
जिसके बाद सोशल मीडिया पर सोफिया को लेकर ही बहस छिड़ गई है। लोगों ने उनके बारे में लिखा है कि अपने आप को प्रभु की उपासक कहने वाली सोफिया पहले ये बताए कि वो आखिर चाहती क्या हैं, उनकी बातें विरोधाभास व्यक्त करती हैं।
A post shared by Sofia Hayat. (Gaia Mother) (@sofiahayat) on
तस्वीरें अश्लीलता की श्रेणी में आती हैं
लोगों को शक इसलिए पैदा हुआ है क्योंकि सोफिया कि हालिया हरकतें उनके व्यक्तित्व की दूसरी छवि को पेश करती हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों सोफिया ने अपने मंगेतर के संग काफी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वो तस्वीरें अश्लीलता की श्रेणी में आती हैं क्योंकि सोफिया और उनके मंगेतर ने उन तस्वीरों में नाम मात्र के कपड़े पहने हुए थे।
भगवान शिव को जन्म दिया
यही नहीं अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर सोफिया ने कुछ वक्त पहले कहा था कि वो आध्यात्म की ओर मुड़ चुकी हैं और सांसरिक जीवन में भरोसा नहीं रखती हैं। उन्होंने भगवान शिव को जन्म दिया है।

हॉट कहलाना बहुत अच्छा लगता था
पिछले दिनों वो इसलिए चर्चा में थीं क्योंकि उन्होंने कहा था कि हां एक वक्त था जब मुझे अपने लिए सेक्सी शब्द सुनना और हॉट कहलाना बहुत अच्छा लगता था लेकिन आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे ये सब महाबकवास लगता है।












Click it and Unblock the Notifications