हॉट गर्ल से नन बनीं सोफिया हयात ने अब मॉडलिंग को बताया बकवास
सोफिया हयात ने कहा कि अब मॉडलिंग रास नहीं आती और वह अब उसे भूल चुकी हैं, उनके हिसाब से अब ये बकवास पेशा है।
नई दिल्ली। एक बार फिर से मॉडल से नन बनने का दावा करने वाली अभिनेत्री सोफिया हयात ने कुछ ऐसा बोला है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। सोफिया ने कहा कि हां एक वक्त था जब मुझे अपने लिए सेक्सी शब्द सुनना और हॉट कहलाना बहुत अच्छा लगता था लेकिन आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे ये सब महाबकवास लगता है।
ब्रिटेन की लाइफस्टाइल पत्रिका एफएचएम में विश्व की सबसे सेक्सी महिलाओं में 81वां स्थान पाने वाली सोफिया हयात ने कहा कि अब मॉडलिंग रास नहीं आती और वह अब उसे भूल चुकी हैं, उनके हिसाब से अब ये बकवास पेशा है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि उन्होंने अपने जीवन का आधे से ज्यादा वक्त मॉडलिंग को दिया है लेकिन अब वो इन सबसे ऊपर उठ चुकी हैं, उनका साक्षात्कार भगवान से हुआ है और इसी में खुश और मगन हैं।
मालूम हो कि सोफिया को 2013 में ब्रिटेन की मशहूर पत्रिका एफएचएम ने दुनिया की शीर्ष सेक्सी महिलाओं में 81वां स्थान दिया था। इससे पहले वह जुलाई 2012 में वोग इटैलिया पत्रिका में 'कर्वी आइकॉन' के रूप में भी नामित हो चुकी हैं।
हाल ही में अपने बोल्ड अवतारों के लिए सोफिया ने कहा था कि वो बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हैं लेकिन ना जाने क्यों लोग हमेशा उनके कपड़ों पर ही बात करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications