खुशखबरी: अब आपके स्मार्टफोन से डरकर भागेगे मच्छर
नयी दिल्ली। घर में हो या पार्क में, बाजार में हो या ऑफिस में ऐसी कोई जगह नहीं जहां आप मच्छरों से बच पाएं। मच्छरों से कई बीमारियों को जन्म होता है। ऐसे में इनसे बचने के लिए आप तमाम उपाय करपते है। केमिकल से लेकर मच्छर भगाने वाली टिकिया तक सब बेअसर साबित होने लगे है।

ऐसे में अब आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर मच्छरों से निजात पा सकते है। जी हां अब आपका स्मार्टफोन मच्छरों को भगाने का काम करेगा। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर एक ऐसा ऐप डाउनलोड करना होगा जो हाई फ्रीक्वेंसी आवाज़ें निकालता है।
अपने स्मार्टफोन से निकलने वाली ये आवाजें मच्छरों को बिलकुल पसंद नहीं और वो ये आवाज़ सुन कर आपके आस-पास नहीं मंडराना बंद कर देंगे। आपको अपने स्मार्टफोन पर Hertzier डाउनलोड करके इनस्टॉल ककरना होगा। आपको इसके लिए करीब 60 रुपए खर्च करने होंगे। इस ऐपमें मच्छरों से लड़ने के लिए तरह-तरह की आवाजें है जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं।
खास बात ये कि ये आवाजें आपको डिसटर्ब नहीं करेगी। मच्छरों को भगाने के लिए जिस हाई फ्रीक्वेंसी आवाज़ का इस्तेमाल किया जाता है उसे आप और हम नहीं सुन सकते हैं। ये आवाज़ मच्छरों के लिए कितनी तेज़ होगी यह भी आप एक स्लाइडर की मदद से चुन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications