अभिनेता रणवीर सिंह के साथ वायरल हुई सचिन की बेटी की तस्वीर

यह तस्वीर है एक बर्थडे पार्टी की है, जिसमें सारा और रणवीर की ली गई ये सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई तरह की बातें कही जा रही हैं। हालांकि सारा और सचिन ने इस पर कुछ नहीं कहा है।

रणवीर के साथ वायरल हुई बेटी की तस्वीर पर सचिन चुप

एक बर्थडे पार्टी में ली गई है तस्वीर

एक बर्थडे पार्टी में ली गई है तस्वीर

रणवीर और सारा की ये तस्वीर एक बर्थडे पार्टी की है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सारा अपने पापा सचिन तेंदुलकर और मम्मी अंजलि के साथ फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' के निर्माता रवि भागचंदका की जन्मदिन पार्टी में पहुंचीं थी। वहीं रणवीर सिंह और दूसरे लोग भी मौजूद थे। जहां रणवीर और सारा ने ये सेल्फी ली।

तस्वीर पर क्या कहा जा रहा

तस्वीर पर क्या कहा जा रहा

रणवीर सिंह और सारा की इस तस्वीर को देखकर लोग कह रहे हैं कि सारा बहुत जल्दी अब फिल्मों में आने वाली हैं। अभिनेता रणवीर के साथ उनकी सेल्फी को बहुत से लोग सारा की फिल्मों में आने की शुरुआत कह रहे हैं। इस पर सचिन या सारा ने कुछ नहीं कहा है। सोशल मीडिया पर जरूर लोग सारा को आने वाले समय की अभिनेत्री कह रहे हैं।

सचिन ने किया था सारा के फिल्मों में आने से इंकार

सचिन ने किया था सारा के फिल्मों में आने से इंकार

ये कोई पहला मामला नहीं है जब सारा के फिल्मों मे आने की खबरें सामनें आई हैं। पहले भी इस तरह की खबरें आई थीं जिसे सचिन ने सिर्फ अफवाह बताया था। करीब डेढ़ साल पहले कह जा रहा था कि सारा ने फिल्म साइन की है लेकिन सचिन ने कहा कि वो अपनी पढ़ाई कर रही हैं। 19 साल की सारा लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

सचिन पर फिल्म 26 मई को

सचिन पर फिल्म 26 मई को

'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसी फिल्म के निर्माता की बर्थडे पार्टी में सारा और रणवीर की सेल्फी वायरल हो रही है। 3 साल में बनाई गई ये फिल्म दुनिया भर में 26 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में सचिन के क्रिकेट में आने और फिर दुनियाभर में स्टार क्रिकेटर बन जाने की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+