Rose Day 2021: रोज डे आज, जानिए गुलाब का हर रंग क्या कहता है?
नई दिल्ली। कहते हैं अगर किसी से आप प्यार करते हैं तो उसे फूल भेजो, वैसे भी फूल वो बातें कह देते हैं जो आपकी जुबां कह नहीं पाती है, इसलिए सदियों से हमारे यहां लोगों को फूल भेजने की प्रथा रही है, दरअसल फूल खूबूसरत, मोहक, कोमल और सुंगधित होते हैं, जो केवल मन को महकाते हैं और ऐसे ही रिश्ते की कल्पना हर इंसान अपनी लाइफ में करता है, हर किसी की कोशिश होती है कि वो जिसे भी चाहे वो खबूसूरत हो, उसके प्यार से उसका जीवन महक उठे, प्यार की भावनाएं कोमल होती हैं इसलिए उन्हें बहुत संभालकर सहेजा जाता है, इसलिए इजहार-ए-इश्क के लिए हमेशा फूलों के राजा गुलाब का प्रयोग किया जाता है और यही कारण है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 'रोज डे' यानी कि 7 फरवरी से होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगल-अलग रंगों के गुलाब प्यार की अलग-अलग भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि गुलाब के अलग-अलग रंग प्यार के किस रंग को बयां करते हैं...
Recommended Video

सफेद गुलाब( white Rose)
अगर आप का कोई मित्र या कोई अपना आपसे काफी दिनों से नाराज चल रहा है, आप से लंबे अरसे से बात नहीं कर रहा है तो आज के दिन से बेहतर कोई दिन नहीं होगा उसे मनाने का, आप उसके पास सफेद गुलाब लेकर जाइये और दिल से सॉरी बोलिए, सफेद गुलाब माफी का प्रतीक है।

पीला गुलाब( Yellow Rose)
अगर आपके मन में किसी से दोस्ती करने की इच्छा है तो आप उस व्यक्ति के पास 'यलो रोज' यानी की पीले गुलाब लेकर जाइये। देखिये आप से दोस्ती को मंजूर करने के सिवाय उस इंसान के पास कोई और चारा नहीं होगा।, पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक है।

गुलाबी गुलाब ( Pink Rose)
अगर आपका दिल किसी को चाहता है लेकिन अभी तक आपने अपने दिल की बात उससे नहीं की है तो आज का दिन अपने दिल की बात कहने का सबसे मुबारक दिन है। आप पिंक कलर का रोज यानी गुलाबी गुलाब से अपनी भावनाएं व्यक्त कीजिए, पिंक गुलाब प्रपोज करने के लिए बेस्ट होता है।

लाल गुलाब ( Red Rose)
लाल रंग प्यार का मानक है और इसलिए अगर किसी को I Love You कहना है तो लाल गुलाब से बेहतर ना तो कोई गिफ्ट है और ना ही कोई और तरीका, लाल गुलाब सिर्फ प्यार की बातें करता है और कुछ नहीं।

गुलाब का गुलदस्ता (Symbol of Love)
कहते हैं सच्चे प्यार को बस दिल से महसूस करना चाहिए लेकिन कभी-कभी प्यार जताने की भी जरूरत होती है। किसी को आईलवयू के साथ-साथ ये कहना भी जरूरी होता है कि वो आपके लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण इंसान है जिसके बिना आप की जिंदगी बेकार है तो इसके लिए आप खूबसूरत गुलाब के सजे गुलदस्ते का प्रयोग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications