Republic Day 2020: गणतंत्र दिवस की परेड देखने कितने बजे और कैसे पहुंचें, यहां जानिए

नई दिल्ली। 26 जनवरी, 2020 को भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाने जा रहा है। इस दिन राजधानी दिल्ली के लाल किले में तिरंगा फहराया जाता है और देश के विभिन्न राज्यों की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाती हैं। इस मौके पर परेड का भी आयोजन किया जाता है। परेड को देखने देशभर से लोग दिल्ली आते हैं, लेकिन इसका सही समय और परेड स्थल तक कैसे पहुंचें, इसे लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है। तो चलिए जानते हैं कि परेड देखने कैसे और कितने बजे पहुंचा जाना चाहिए।

republic day, republic day parade, republic day 2020, how to reach at republic day parade, delhi, parade, timing of parade, travel tips for parade, timing of parade, timing of republic day parade, गणतंत्र दिवस, गणतंत्र दिवस 2020, परेड, गणतंत्र दिवस परेड, परेड का समय, परेड देखने कैसे पहुंचें, एडवाइजरी, मेट्रो

ये परेड राजपथ पर होगी और इसका रूट पांच किलोमीटर से अधिक लंबा है। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति भवन के पास रायसीना हिल से होती है और राजपथ पर होते हुए ये इंडिया गेट पर समाप्त होती है। हर साल 26 जनवरी के मौके पर सुबह 9.00 बजे तिरंगा फहराए जाने के बाद गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) सुबह 9.30 बजे शुरू होती है। ये कार्यक्रम करीब तीन घंटे तक चलता है। मुख्य परेड से कुछ दिन पहले एक फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित होती है।

कैसे पहुंचें परेड देखने?

गणतंत्र दिवस के परेड स्थल तक पहुंचने के लिए सबसे आसान तरीका मेट्रो है। 26 जनवरी को होने वाली परेड और 29 जनवरी को होने वाले बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम के समय यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाती है। हालांकि सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहती हैं। कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया जाता है, तो कुछ के समय में बदलाव कर दिया जाता है। सभी मेट्रो पार्किंग लॉट भी 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद रहते हैं।

बेहतर होगा कि ताजा जानकारी के लिए दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी प्रेस विज्ञप्तियों को देखा जाए। आप डीटीसी बस या अपनी गाड़ी से भी परेड स्थल तक पहुंच सकते हैं। परेड देखने जाने से पहले आपको दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी को पढ़ना जरूरी होगा। ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि परेड के कारण रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर सुबह 9.00 बजे दोपहर 12.00 बजे तक यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। किन रास्तों से परेड स्थल तक कैसे पहुंचना है, इस बारे में पुलिस एडवाइजरी में बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+