Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Recycling of Shoes: पुराने जूतों की रिसाईकलिंग से बन सकते हैं खेल के मैदान और रनिंग ट्रैक

क्या आपने कभी सोचा है कि जो पुराने जूते आप फेंक देते है उनका कोई उपयोग भी संभव है? अब सिंगापुर सरकार और अमेरिका की एक कंपनी मिलकर पुराने जूतों से रेसिंग ट्रैक और खेल के मैदान बनाने की योजना पर काम कर रही हैं।

Recycling of Shoes use to old shoes to make playground and running track

Recycling of Shoes: समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक स्पेशल रिपोर्ट में एक बहुत ही मजेदार जानकारी दी है। दरअसल, पिछले साल सिंगापुर सरकार और अमेरिका की पेट्रोकेमिकल कंपनी 'डॉ आईएनसी' ने पुराने जूतों को रिसाईकल करने का एक अनोखा कदम उठाया। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा फेंक दिए गए खराब एवं पुराने जूतों का इस्तेमाल रनिंग ट्रैक और खेल के मैदान बनाने में किया जायेगा।

रॉयटर्स ने इस बात की सच्चाई जानने के लिए ग्यारह जोड़ी जूते कंपनी को दान दे दिए। गौरतलब है कि इन सभी जूतों में हिडन ट्रैकर लगाया गया था। जिससे यह पता लगाया जा सके कि जूतों का इस्तेमाल सही में रेसिंग ट्रैक और खेल के मैदान बनाने में किया जा रहा है या नहीं?

खेल मैदान की सतह

रिसाइकल्ड जूतों से बने खेल के मैदान की सतह आमतौर पर एक रबर क्रम्ब नाम के मैटेरियल से बनी होती है। यह जूते सहित पुराने रबर उत्पादों को पीसने से बनती है। इस मैटेरियल को गोंद के साथ मिलाया जाता है ताकि एक नरम और टिकाऊ सहित पर्यावरण को हानि न पहुंचने वाली सतह बनाई जा सके।

फटे-पुराने जूतों से मैदानी सतहों को बनाने में दुनियाभर की कई कम्पनियां मौजूद है। इसमें सबसे अग्रणी जीजर ब्रोस है। यह एक अमेरिकी कंपनी है और खेल के मैदानों का सरफेसिंग उत्पाद बनाती है। जीजर ब्रोस रिसाइकल्ड रबर का मैदानी सतह को टिकाऊ बनाने के लिए एक पेटेंट प्रक्रिया द्वारा उपयोग करती है।

एथलेटिक ट्रैक बनाने के लिए

'शू-टू-ट्रैक' रिसाइक्लिंग नाम की एक प्रक्रिया का उपयोग करके रिसाइकल्ड जूतों से एथलेटिक ट्रैक भी बनाए जा सकते हैं। इसमें पुराने, घिसे-पिटे एथलेटिक जूतों को छोटे टुकड़ों में पीसा जाता है। फिर उन्हें अन्य रिसाइकल्ड मैटेरियल, जैसे पुराने टायरों के रबर के साथ मिलाया जाता है।

एथलेटिक ट्रैक बनाने के लिए रिसाइकल्ड जूते का उपयोग करने वाली कंपनी का सबसे बड़ा उदाहरण नाइकी है। प्रसिद्द जूता निर्माता कंपनी नाइकी अपने 'रीयूज़-ए-शू' प्रोग्राम के माध्यम से उपभोक्ताओं से पुराने स्पोर्ट्स शूज को इकट्ठा करती है। फिर 'नाइकी ग्राइंड' नाम की नाइकी की एक कंपनी एथलेटिक ट्रैक बनाने के लिए उन जूतों को पीसती है। नाइकी ने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के फ्रैंकलिन फील्ड में नाइकी ग्राइंड की मदद से एक एथलेटिक ट्रैक बनाया था। ट्रैक को लगभग 42,000 पाउंड नाइकी ग्राइंड मैटेरियल से बनाया गया था।

सड़क बनाने के लिए

रिसाइकल्ड जूतों से सड़क बनाने के लिए 'क्रंब रबराइजेशन' नाम की एक तकनीक का उपयोग किया जाता है। इसमें खराब जूतों के आधे इंच से कम के टुकड़े बनाये जाते है, जिसे क्रम्ब रबर कहते है। फिर इसे डामर के साथ मिला दिया जाता है। यह डामर पारंपरिक डामर की तुलना में अधिक लचीला और टिकाऊ होता है। साथ ही, भारी ट्रैफिक और तापमान परिवर्तन का सामना कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में सडकों को बनाने के लिए रिसाइकल टायरों और जूतों के उपयोग का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। यह परियोजना इतनी सफल रही कि अब इसका उपयोग सिडनी और मेलबर्न सहित ऑस्ट्रेलिया के अन्य शहरों में भी किया जा रहा है।

बीन बैग बनाने के लिए

रिसाइकल्ड जूतों से बीन बैग बनाने के लिए पुराने जूतों से फोम इकट्ठा किया जाता है। फोम को साफ किया जाता है और छोटे टुकड़ों में काट दिया जाता है। बीन बैग का कवर आमतौर पर ब्रेथेबल फैब्रिक से बना होता है, जैसे कि माइक्रोफाइबर या पॉलिएस्टर। बीन बैग को आकार देने के लिए उसके कवर को काटा और सिला जाता है। कवर तैयार हो जाने के बाद कटा हुआ फोम बीन बैग में भर दिया जाता हैं।

उदाहरण के लिए फोमबैग आरामदायक बीन बैग का एक ब्रांड है जो पुराने जूतों से रिसाइकल्ड फोम का उपयोग करती है। कंपनी लोगों सहित जूता विक्रेताओं से उपयोग किए गए जूते इकट्ठा करती है और फिर पर्यावरण के अनुकूल बीन बैग बनाने के लिए जूतों से फोम निकालती है।

साउंड प्रूफिंग के लिए

रिसाइकल किए गए जूतों का इस्तेमाल साउंड प्रूफिंग में भी किया जा रहा है। साउंड प्रूफिंग मैटेरियल बनाने के लिए रबर और फोम जैसे मैटेरियल को एकसाथ मिलाया जाता है। साउंड प्रूफिंग के लिए रिसाइकल्ड जूते का उपयोग करने का एक उदाहरण पेरिस फिलहारमोनिक हॉल में देखा जा सकता है। हॉल के निर्माण में रिसाइकल्ड जूते से बने लगभग 4,000 वर्ग मीटर ध्वनिक अंडरलेमेंट का उपयोग किया गया है। मुख्य कॉन्सर्ट हॉल, रिहर्सल स्पेस और रिकॉर्डिंग स्टूडियो सहित पूरे हॉल में रिसाइकल्ड जूतों के अंडरलेमेंट का उपयोग किया गया था।

यह भी पढ़ें: National Science Day: विश्व कल्याण के लिए भारतीय विज्ञान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+