नरेंद्र मोदी से लेकर बराक ओबामा तक दुनिया भर के नेताओं को लगा सेल्फी का चस्का
फेसबुक हो या ट्वीटर, आज सेल्फी के बढ़ते क्रेज से कोई नहीं बच पाया है। मजेदार बात यह है कि सिर्फ युवा वर्ग या फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि इस क्रेज से बड़े बड़े राजनेता भी नहीं मुंह मोड़ पा रहे हैं।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नजर रखने वाली ऑर्गनाइजेशन ट्विप्लोमेसी की ओर से हुई एक स्टडी में इस बात पर रोशनी डाली गई है।
सेल्फी का क्रेज आज कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के सर चढ़ कर भी बोल रहा है। तभी तो ट्वीटर पर कभी बराक ओबामा और डेविड केमरुन की सेल्फी दिख जाती है।
कभी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्विटर की सेल्फी सबका ध्यान आकर्षित करती है। वहीं फिनलैंड के प्रधानमंत्री भी अपने मजेदार सेल्फीज डालने में कभी पीछे नहीं रहते।
आगे की स्लाइड्स में पेश हैं कुछ ऐसे राष्ट्र प्रमुखों के नाम, जो सेल्फी के क्रेज में डूबे हैं।
सेल्फी का लगी लत
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सेल्फी की लत से बच नहीं पाए हैं। उनकी यह सेल्फी तब चर्चा में आयी थी, जब उन्होंने 30 अप्रैल को एक चुनाव बूथ के पास अपनी एक सेल्फी ट्विटर पर अपलोड की और उसके बाद एक नया विवाद शुरू हो गया।

ओबामा के संग कैमरुन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी सेल्फीज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। नेल्सन मंडेला की मृत्यु के बाद आयोजित एक शोक सभा के दौरान ओबामा, डेविड केमरून डेनमार्क की प्रधानमंत्री हेले थॉरनिंग की सेल्फी जैसे ही वायरल हुई, ओबामा की आलोचना भी शुरू हो गई।
नजीब रज़ाक की सेल्फी
वहीं, मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने अपने ट्वीटर एकाउंट से एक सेल्फी अपलोड की थी। इस सेल्फी में उनके साथ अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी थे।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ नज़ीब
नजीब रज़ाक ने इंडोनिया के राष्ट्रपति एस बी युद्धोयोनो के साथ भी अपनी एक सेल्फी को ट्वीटर पर डाला है, जिसमें वे दोनों गोल्फ कार्ट में बैठे दिख रहे हैं।
जिंदादिल हैं एलेक्जेंडर
वहीं, फिनलैंड के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर स्टब भी अपनी जिंदादिली अपनी सेल्फीज के जरीए दुनिया के सामने जाहिर करते हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ अपनी काफी सेल्फी ट्वाटर पर डाली है।
कार्ल भी पीछे नहीं
स्वीडन के विदेश मंत्री कार्ल बिल्डट भी सेल्फी के मामले में पीछे नहीं हैं। कुछ ही महीनों पहले कार्ल ने अपने साथियों के साथ खीचीं गई एक सेल्फी ट्वीटर पर अपलोड किया था।
जॉन कैरी की ग्रुप सेल्फी
अमेरिका के राष्ट्र सचिव जॉन कैरी ने भी अपनी कई सेल्फीज ट्वीटर पर अपलोड की हैं और ज्यादातर सेल्फी में वो ग्रुप में नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications