'नरेंद्र मोदी को सता रहा है राहुल से हार का डर'

संपादक की ओर से उद्घोषणा: यह लेख पाठक द्वारा भेजा गया है, जिसमें सिर्फ भाषा और व्याकरण के सुधार किये गये हैं।
सुरेन्द्र श्रीवास्तव
नरेंद्र मोदी जी, बीजेपी सांप्रदायिक हिंसा व तनाव पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के प्रयासों में लगी हुई है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में यह कहकर दहशत फैलाई जा रही है कि मुज़फ्फरनगर दंगे दूसरे गुजरात का एक ट्रेलर मात्र है, तो हिंदू समुदाय को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस्लाम व मुसलमान उनके, देश के तथा इस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा ख़तरा हैं।
तरूण तोमर
देश कभी भी कांग्रेस का एहसान नहीं भूल सकता जिसमें देश को आज़ाद करना शामिल है, अरे फेंकू नरेंद्र मोदी जाइए, अपने घर वापिस वरना राहुल के हाथो हार जाएंगे, अब की बार राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
देश का सच्चा मुसलमान नरेंद्र मोदी को कभी भी पीएम नहीं बनाने देगा, चाहे इसके लिए उसे अपने प्राण कि आहुति ही क्यों न देनी पड़े। प्रधानमंत्री तो केवल राहुल गांधी ही बनेंगे चाहे तो लिख के ले लो।
नरेंद्र मोदी जी, भारत का नागरिक युवा है तो हमारा प्रधानमंत्री भी केवल युवा ही होगा तो मोदी और अडवाणी जैसा बुजुर्ग नहीं देश को राहुल गांधी का जोश चाहिए, है राहुल को बताना चाहते है कि देश के आम लोग उन के साथ खड़े हैं, तो वो इन झूठे भजपाइओ के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखें।
नरेंद्र मोदी को दिन रात केवल राहुल व गांधी परिवार से हार का डर समाया हुआ है तभी तो देश के भावी प्रधानमंत्री के बारे में अप शब्द बोलते रहते हैं।
कमलेश कुमार मिश्रा
प्यारे देशवासियो एक ऐसी पार्टी की सरकार चुनें जो तुष्टिकरण की राजनीति करने के बजाय सभी को साथ लेकर चलने की राजनीति करे तथा हमें एक सुदृढ़ और स्थाई प्रशासन दे सके, हमें कोई हिन्दू या मुसलमान का हितैषी नहीं अपितु इस देश का हित करने वाली सरकार चाहिए।
अगर आप चाहें तो अपनी प्रतिक्रिया हमें ई-मेल कर सकते हैं। ईमेल आईडी [email protected] पर, सब्जेक्ट लाइन में My opinion जरूर लिखें।












Click it and Unblock the Notifications