Qutub Minar: जानिए ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार के बारे में कुछ खास बातें
नई दिल्ली, 24 जुलाई। आज देश के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक कुतुब मीनार जबरदस्त सुर्खियों में है। मंगलवार को साकेत कोर्ट में कुतुब मीनार परिसर में स्थापित कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद मामले में सुनवाई हुई। हिंदू पक्ष की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि 'इस परिसर में मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने 27 मंदिरों को ध्वस्त करके मस्जिद बनवाई थी, मस्जिद परिसर पर बने चित्र इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं लेकिन हम वहां कोई मंदिर निर्माण नहीं चाहते हैं लेकिन हां हम वहां पूजा का अधिकार चाहते हैं।'

कोर्ट 9 जून को सुनाएगा फैसला
फिलहाल इस मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसले के लिए अगले महीने के 9 तारीख का चुनाव किया है। अब कोर्ट क्या फैसला लेती है, ये तो 9 जून को पता चलेगा।
इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर का खूबसूरत उदाहरण
इससे पहले आइए आपको बताते हैं इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर के खूबसूरत नमूने कुतुब मीनार के बारे में कुछ खास बातें, जिन्हें जानना हर एक भारतीय के लिए काफी जरूरी है।

कुतुब मीनार साउथ दिल्ली के महरौली में स्थित है
- राजधानी दिल्ली की पहचान कुतुब मीनार साउथ दिल्ली के महरौली में स्थित है, जो कि ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार है।
- इस मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर (237.86 फीट) है और इसमें 379 सीढ़ियां हैं।

प्रथम मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक
- दिल्ली के प्रथम मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने 12वीं सदी में इसका निर्माण आरंभ किया था, कहा जाता है कि वो इसके जरिए हिंदू शासन का अंत और मुगल शासन का उदय जाहिर करना चाहते थे इसलिए कुछ इतिहासकारों ने इस मीनार को उस शासनकाल का 'विक्ट्री टावर' कहकर संबोधित किया है।
- कुतुबुद्दीन ऐबक के ही नाम पर इस मीनार का नाम कुतुब मीनार रखा गया, हालांकि कुतुबुद्दीन ऐबक के बाद उसके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने इसका निर्माण पूरा किया था।
- लेकिन कुछ इतिहासकार मानते हैं इस इमारत का नाम ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी के नाम पर रखा गया है जो कि बगदाद के लोकप्रिय संत थे और जिन्हें इल्तुतमिश बहुत ज्यादा मानते थे।

युनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया
- ये मीनार लाल बलुआ ईंटों से बनी हुई हैं, इसकी दीवारों पर आपको कुरान की आयतें देखने को मिलेगी।
- कुतुब मीनार परिसर में दो मस्जिदें हैं - कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद और मुगल मस्जिद
- हालांकि नमाज केवल मुगल मस्जिद में ही पढ़ी जाती रही है, कुव्वत उल में नमाज नहीं पढ़ी गई है।
- कुतुब मीनार को युनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है।

लौह स्तंभ में जंग नहीं लगी
- इस मीनार परिसर में एक लौह स्तंभ है, जो कि 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है लेकिन इसमें जंग नहीं लगी है।
- हर साल लाखों की संख्या में यहां पर पर्यटक आते हैं, अब तो इस मीनार को दखेने के लिए ईटिकट सुविधा मौजूद है।
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे के बाद आज 4 अप्रैल को खुले हैं बैंक-स्कूल? बाजारों का क्या है हाल? -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे पर बंद हैं बैंक-स्कूल और मार्केट? बाहर जाने से पहले देख लें अपडेट -
LPG Price Delhi Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस और CNG-PNG की कीमतों में उछाल, आज क्या है ताजा रेट -
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया -
Delhi Weather Now: देर शाम अचानक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, आंधी ने मचाया कहर, कल कैसा रहेगा मौसम? -
Delhi Traffic: IPL मैच से पहले अलर्ट! 4 अप्रैल को इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, नहीं तो घंटों जाम में फंसेंगे -
Soldierathon के चलते Delhi Metro ने बदला शेड्यूल, कितने बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा, किन लाइनों पर होगा असर? -
Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट -
Kal ka Mausam: Noida-Delhi में तगड़ी बारिश? 4 अप्रैल को UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में गिरेंगे ओले? -
Delhi Animal Shelter: ‘अब जानवरों पर NO अत्याचार’,दिल्ली में 13 जिलों में SPCA, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान -
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! गुरुवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, पहले से ही कर लें फुल प्लानिंग












Click it and Unblock the Notifications