पहली नजर में ही स्मिता को दिल दे बैठे थे शादीशुदा राज बब्बर, आज भी करते हैं उन्हें Miss

Raj Babbar and Smita Patil Love Story: बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने बहुत कम वक्त में बहुत कुछ हासिल किया था। एक टीवी एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री का जीवन काफी संघर्षों से गुजरा था। 13 दिसंबर को स्मिता पाटिल की 'डेथ एनिवर्सरी' थी, इस दिन उनके बेटे प्रतीक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर ये बताया था कि वो आज भी अपनी मां को बहुत मिस करते हैं। उनके जन्म के मात्र दो हफ्ते बाद ही दुनिया को अलविदा कहने वाली स्मिता पाटिल के लिए बेटे प्रतीक ने लिखा था कि '34 साल पहले आज के ही दिन मेरी मां सबको छोड़कर चली गई थीं लेकिन वो आज भी मेरे पास है, मेरे साथ है, वो परफेक्ट है।'

आज भी स्मिता पाटिल को मिस करते हैं राज बब्बर

आज भी स्मिता पाटिल को मिस करते हैं राज बब्बर

प्रतीक की तरह उनके पापा और अभिनेता-नेता राज बब्बर ने भी अपनी दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल को इमोशनल पोस्ट के जरिए याद किया था। उन्होंने इस्टां पर स्मिता की फोटो शेयर करके लिखा था कि 'तुम सिर्फ 31 साल की थीं, जब हमें छोड़कर चली गईं,तुम्हारे साथ बिताए गए कुछ ही समय में तुम इतनी अमिट छाप छोड़ गए कि तुम्हारी अनुपस्थिति पर विश्वास करना आसान नहीं होता है।' राज बब्बर की ये पोस्ट ये बताने के लिए काफी है कि आज भी राज बब्बर की जिंदगी में स्मिता पाटिल की अहम जगह हैं, वो उन्हें आज भी बेहद प्यार करते हैं और मिस करते हैं।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थीं समिता पाटिल

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थीं समिता पाटिल

मालूम हो कि मात्र 10 साल के छोटे से करियर में स्मिता पाटिल ने हिंदी, मराठी, गुजराती, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्हें 1985 में 'पद्मश्री पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।

राज बब्बर की दूसरी पत्नी थीं स्मिता पाटिल

जिसके बाद साल 1886 में उन्होंने अभिनेता राज बब्बर से प्रेम विवाह किया था। हालांकि स्मिता पाटिल से मिलने से पहले राज बब्बर ने साल 1975 में मशहूर थिएटर आर्टिस्ट और फिल्म निर्देशक नादिरा बब्बर से शादी की थी, ये भी प्रेम विवाह था। राज-नादिरा की शादी के वक्त राज बब्बर का संघर्ष का दौर चल रहा था। इस शादी से राज बब्बर के दो बच्चे जूही और आर्य हैं।

नादिरा को छोड़कर राज बब्बर ने की थी स्मिता से शादी

नादिरा को छोड़कर राज बब्बर ने की थी स्मिता से शादी

लेकिन इसके बाद साल 1984 में आई फिल्म 'आज की आवाज' के दौरान राज बब्बर और स्मिता पाटिल की पहली मुलाकात हुई, दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को दिल दे दिया। ये जानते हुए भी कि राज बब्बर शादी-शुदा हैं, स्मिता ने उन्हें अपनी जिंदगी सौंप दी, कहा जाता है कि दोनों मुंबई में साथ रहने लगे थे और फिर साल 1986 में दोनों ने शादी कर ली थी, जिसकी वजह से राज बब्बर के घर में काफी हंगामा हुआ था।

प्रतीक के जन्म के दो हफ्ते बाद स्मिता का हुआ निधन

शादी के एक साल के अंदर ही स्मिता ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था। प्रतीक के जन्म के दो हफ्ते बाद ही स्मिता पाटिल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि स्मिता को खो देने के बाद राज बब्बर काफी टूट गए थे और इसके बाद उनकी लाइफ में फिर से उनकी पहली बीवी और दोस्त नादिरा की एंट्री हुई और फिर दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और आज दोनों साथ हैं।

तीन बच्चों के पिता हैं राज बब्बर

तीन बच्चों के पिता हैं राज बब्बर

जूही , आर्य और प्रतीक बब्बर तीनों ने ही फिल्मों में काम किया है। जूही और आर्य तो फिल्मों में कुछ कर नहीं पाए, हां प्रतीक बब्बर ने जरूर कुछ फिल्मों से अपने आप को एक सधा हुआ अभिनेता साबित किया है, हालांकि अभी भी वो संघर्ष कर रहे हैं। जूही ने भी दो शादी की है, उनकी पहली शादी 2007 में फिल्म निर्देशक और लेखक बिजॉय नाम्बियार से हुई जो कि महज दो साल ही चल सकी, इसके बाद जूही ने टीवी के मशहूर एक्टर अनूप सोनी से 2011 में शादी की थी। प्रतीक बब्बर ने साल 2019 में लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+