#PornBan: अरे ये तो जानलीजिये कितनी कमाई करती हैं पोर्न साइटें
नयी दिल्ली। भारत में मोदी सरकार ने पोर्न साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। भारत सरकार ने 857 पोर्न वेबसाइटों पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन इस फ़ैसले से ख़ासा विवाद पैदा हो गया है। लेकिन क्या ऐसी अश्लील सामग्रियों को ब्लॉक करने के लिए जिस बुनियादी ढांचे की ज़रूरत होती है, क्या वो भारत के पास है? ये सवाल लाजिमी तो है ही, लेकिन आपको बता दें इंटरनेट पर किसी भी चीज पर प्रतिबंध लगाना बेहद मुश्किल है,जबकि इंटरनेट पर दसियों लाख पोर्न साइटें मौजूद है। पोर्न इंस्ट्री का कारोबार विशाल है। हजारों लोग इससे जुड़े है। ऐसे में क्या आप जानते है कि इस कारोबार में कमाई कैसी की जाती है।
यह एक बड़ी इंडस्ट्री है ठीक वैसे ही जैसे हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड, सैंडलवुड, आदि। इसमें बाकायदा फिल्म मेकर्स हैं, डायरेक्टर हैं, राइटर हैं और स्टार्स हैं। इन्हीं स्टार को हम पोर्न स्टार कह कर पुकारते हैं। हां यह जरूर है कि इनका बजट हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों जितना बड़ा नहीं होता।
मूवी शूट करने के बाद इनकी फिल्में थियेटर में जाती हैं। चूंकि तमाम देशों के सिनेमाघरों में पोर्न मूवीज़ दिखाना प्रतिबंधित है, लिहाजा कमाई का एक मात्र जरिया बजता है इंटरनेट। इंटरनेट पर ये मूवी अपलोड कर देते हैं और वहीं से इनका धन-मीटर चालू हो जाता है। जितने व्यूज़ उतनी कमाई। डेस्कटॉप के बाद अब मोबाइल व टैब पर इंटरनेट यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। लिहाजा छोटी स्क्रीन पर गंदी फिल्में देखने वालों की संख्या भी।
कैसे बढ़ती है कमाई
- एक बार जब कोई एडल्ट कंटेंट सर्च करता है, तो उसके सिस्टम की कुकीज़ में कीवर्ड स्टोर हो जाते हैं।
- दोबारा लॉग इन करने पर वो कुछ भी पढ़े, सिस्टम बार-बार उसे एडल्ट कंटेंट सजेस्ट करेगा। इससे व्यूज़ बढ़ते हैं।
- सेक्स टॉय डीलर्स से लेकर कई अन्य 'स्टार्स' भी डेटिंग से लेकर पॉर्न साइट से संपर्क साधते हैं। ताकि व्यूज़ बढ़ें।
- जिन साइट्स का ट्रैफिक ज्यादा होता है, उस साइट को विज्ञापनदाता अपनी लिस्ट में शामिल कर लेते हैं। इससे मुनाफा बढ़ता है।
- जो लोग बिकनी, कंडोम, आदि सर्च करते हैं, उन्हें भी ये एडल्ट साइट्स के विज्ञापन सजेस्ट करते हैं, ताकि वे इसका आदि हो जाये।
- कुछ ऐसे भी पोर्न साइट्स हैं जहां यूजर्स साइन इन करने के लिए चार्ज भी देना पड़ता है। इससे भी साइट्स की कमाई होती है।
- शुरुआत में छूट देती हैं, जैसे एक महीने की फ्री मेंबरशिप, आदि। जब इंसान आदी हो जाता है, तब उससे पैसे चार्ज होते हैं।
- इस तरह से साइट की कमाई में इजाफा होता रहता है और विज्ञापन के अलावा यूजर्स के जरिए भी पॉर्न साइट्स कमाई कर ले जाती हैं।
एडल्ट वेबसाइटों से जुड़े होश उड़ा देने वाले तथ्य स्लाइड में-

4 अरब व्यूज़
आपको बता दें कि ऐसी श्रेणी में एक्सविडियोज दुनिया की सबसे बड़ी पॉर्न साइट है। उसके पास 4 अरब पेज व्यू है।

महिलाएं भी शौकीन
पोर्न की शौकीन महिलाएं आपको बता दें कि दुनियाभर में पोर्न देखने वालों में 24 फीसदी तादात महिलाओं की है।

साल-दर-साल बढ़ रहे ग्राहक
पिछले साल यानी साल 2014 की तुलना में इस साल आंकड़ें में एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा ब्राजील की महिलाएं
दुनिया में सबसे ज्यादा औसतन 35 फीसदी महिलाएं फिलीपींस और ब्राजील से आती हैं।

महिलाएं देती हैं त्यादा समय
इसे देखने में महिलाएं ज्यादा समय इंटरनेट पर खर्च कर रही हैं। महिलाएं 10 मिनट 10 सेकंड पॉर्न देखने में खर्च करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications