ट्विटर पर देश की जनता दिखी प्रधानमंत्री के भाषण से बेहद प्रभावित
नई दिल्ली। 68वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नरेन्द्र मोदी ने आज पहली बार लाल किले पर तिंरगा फहराया। यह क्षण सभी भारतवासी के लिए बहुत गौरवमयी एवं संवेदनाओं से भरा होता है।
आज के इस अवसर पर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को खूब शुभकामनाएं दी। खासकर ट्विटर पर नेताओं के साथ साथ बॉलीवुड के सितारे भी सभी को स्वतंत्रा दिवस की बधाई देते दिख रहे हैं।
वहीं, लोगों ने ट्विटर के जरीए नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री के तौर पर स्वतंत्रता दिवस के पहले भाषण की भी जम कर तारीफ की। साथ ही उनके भाषण के कुछ मुख्य अंशों से काफी प्रभावित होते दिखे। नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए अपने भाषण में देश की सभी अहम पहलुओं को समाने की कोशिश की। जिसमें वे सफल भी रहे।
तो फिर आइए, देखते हैं किस प्रकार लोगों ने की ट्विटर पर नरेन्द्र मोदी के भाषण की तारीफ।
लड़कियों को खूब भाया मोदी का भाषण
नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में लड़कियों के पक्ष में काफी बातें देश के सामने रखीं। उन्होंने कहा रेप जैसी घटनाएं देश पर धब्बा है।
युवाओं का भारत
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी के भाषण में युवाओं के लिए काफी कुछ था।
सुरक्षित हाथों में है देश
नरेन्द्र मोदी से लोगों की उम्मीद का इसी से पता चलता है कि देश के लोग अब खुद को सुरक्षित हाथों में समझते हैं।
टॉयलेट टू टेक्नोलॉजी
अपने भाषण में नरेन्द्र मोदी ने देश के हर अहम हिस्सों को शामिल करने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने विवेकानंद, गौतम बुद्ध जैसे महापुरुषों को भी याद किया।
मजबूत प्रधानमंत्री हैं मोदी
नरेन्द्र मोदी को देश की जनता एक मजबूत प्रधानमंत्री के तौर पर देखती है। लिहाजा, उनसे उम्मीदें भी काफी है।
हर क्षेत्र से जुड़ी बातें
हर क्षेत्र के साथ मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा पर काफी बातें कही। उन्होंने बाल श्रम, बलात्कार और असमानता के खिलाफ काफी जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications