Parshuram Jayanti 2021: परशुराम जयंती पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Parshuram Jayanti 2021: परशुराम जयंती पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

नई दिल्ली, 14 मई: आज देशभर में परशुराम जयंती मनाई जा रही है। परशुराम जयंती वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये दिन 14 मई को पड़ है। त्रेता युग में इस दिन भगवान परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और रेणुका के यहां हुआ था। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। कहा जाता है कि आज भी धरती पर भगवान परशुराम जीवित हैं। भगवान परशुराम का जिक्र महाभारत और रामायण में भी है। भगवान परशुराम वीरता और महानता के प्रतीक माने जाते हैं, वह एक शिव भक्त थे। शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है। भगवान परशुराम की जयंती पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों को इन खास शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई दें।

Parshuram Jayanti 2021

- परशुराम है प्रतीक प्यार का, राम है प्रतीक सत्य सनातन का, इस तरह परशुराम का अर्थ है, पराक्रम के कारक और सत्य के धारक, परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई।

- परशुराम का नारा लगा के हम दुनिया में छा गए, हमारे दुश्मन भी छिपकर बोले, वो देखो परशुराम के भक्त आ गए। परशुराम जयंती की शुभकामना।

- ब्राह्मण बदलते हैं तो नतीजे बदल जाते हैं, सारे मंजर, सारे अंजाम बदल जाते हैं, कौन कहता है परशुराम फिर नहीं पैदा होते, पैदा तो होते हैं, लेकिन नाम बदल जाते हैं। परशुराम जयंती की शुभकामनाएं।

-शांत है तो श्रीराम है, उग्र हो गए तो परशुराम है, जय श्री राम, जय श्री परशुराम, परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई।

-शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान,बनाते है इंसान को बलवान, धर्म की रक्षा हमेशा करना, यही सिखा गए भगवान परशुराम। परशुराम जयंती की शुभकामनाएं।

- परशुराम चाप शर कर में राजे, ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे, मंगलमय शुभ छबि ललाम की, आरती की श्री परशुराम की। परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई।

-शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं उपयोगी, यही पाठ सिखा गए हैं हमें योगी, जय श्री परशुराम। परशुराम जयंती की शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+