Video- तेंदुआ फंसा भगोने में, कौन निकाले मुसीबत से बाहर
जयपुर। राजस्थान के राजसमंद में पानी की तलाश में घनी आबादी में घुसे पैंथर को एक नयी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इस पैथर ने अपने सर को एक पतीले में फंसा लिया है।
पैंथर जबसे इस बर्तन में फंसा है तबसे वह इधर-उधर भटक रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने इसे पिंजरे में कैद कर लिया है।
वन विभाग की टीम ने पैंथर को पिंजरे में कैद तो कर लिया है लेकिन अभी तक डॉक्टरों की टीम के नहीं पहुंचने की वजह से पैंथर अभी भी इस बर्तन में फंसा हुआ है। वहीं इलाके के डीएम ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द पैंथर को इस बर्तन से बाहर निकाला जाए।












Click it and Unblock the Notifications