Pakistani Cricketers: भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए बातें क्रिकेट में रिश्तों की

इधर क्रिकेट विश्व कप के मैच खेलने पाकिस्तान के खिलाडियों के भारत आने पर शानदार स्वागत हो रहा था और उधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ भारत को दुश्मन मुल्क बता रहे थे। 71 साल के पीसीबी प्रमुख जका अशरफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता हैं और पहले भी विवादास्पद होने के कारण पीसीबी से हटाए जा चुके हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेट में सियासती लोगों की दखल के कारण भी भारत -पाक क्रिकेट दुबारा शुरू नहीं हो पा रहा है। जका ने दो दिन पहले कहा था - जब भी हमारे क्रिकेटर्स दुश्मन मुल्क (भारत) खेलने जाएं उनका आत्मविश्वास ऊँचा रहना चाहिए।

Pakistani Cricketers

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या खिलाड़ियों की ओर से भारत के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। इससे पहले जावेद मियांदाद, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर व अन्य कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खेल भावना को भूल भारत के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। फिर वे दुनिया के सामने रोते रहते हैं कि भारत उनके साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहता है।

वर्ल्ड कप के मैच खेलने हैदराबाद पहुंचे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाडियों की आँखे स्वागत और मेहमाननवाजी देखकर चौंधियां गईं। वे भारत की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सकें। भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी के नए-नवेले दामाद व तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने सोशल मीडिया के जरिए दिल खोलकर खुशी का इजहार किया। पहले भी भारत आने वाले पाकिस्तानियों की यही प्रतिक्रिया होती थी। पर यहाँ से जाने के बाद पाकिस्तानी अपने असली रंग में आ जाते हैं।

जहर उगलते पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी
अब पूर्व क्रिकेटर मुश्ताक अहमद को ही ले लीजिए। स्पिन गेंदबाज मुश्ताक अहमद पाकिस्तान के एक टीवी शो पर क्रिकेट वर्ल्ड कप पर चर्चा के दौरान भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी समर्थक कहने लगे। उन्होंने कहा कि हैदराबाद और अहमदाबाद में मुसलमानों की संख्या ज्यादा है। वहां हमारी टीम को खूब समर्थन मिलेगा। पाकिस्तानी टीम को फैंस की कमी महसूस नहीं होगी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने फरवरी, 2023 में भारत को भाड़ में जाने को कह दिया। उनका कहना था कि यदि भारत की टीम पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने नहीं आती तो भाड़ में जाए। पाकिस्तान को भारत की जरूरत नहीं है। जावेद ने अभी कुछ दिन पहले कहा था कि अगर उन्हें फैसला करना होता तो पाकिस्तान कभी भी कोई मैच खेलने भारत नहीं जाता, यहां तक कि भारत में जाकर विश्व कप भी नहीं खेलता।

कश्मीर राग अलापते हैं शाहिद अफरीदी
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शहीद अफरीदी अक्सर भारत के खिलाफ एक राजनेता की तरह कश्मीर का राग अलापते रहते हैं। मई, 2023 में ही शाहीद अफरीदी ने पाकिस्तानी चैनल समा टीवी को दिए इंटरव्यू में कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से कर दी । शाहिद अफरीदी हमेशा ये तर्क देते हैं कि भारत कश्मीरियों पर जुल्म कर रहा है। इसके लिए वो अपनी सेना का साथ देने को कहते हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तानी आर्मी ने इस देश के लिए बड़ी कुर्बानी दी है।

कभी सचिन तेंदुलकर का सिर तोड़ देने की मंशा सार्वजनिक रूप से जाहिर करने वाले रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर भी गजवा ए हिन्द की बात कर चुके है और कश्मीर लीग के ब्रांड एंबेसेडर भी रह चुके हैं। समा टीवी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा: "यह हमारे ग्रंथों में लिखा है कि गज़वा ए हिंद होगा। अटक की नदी खून से दो बार लाल रंग में रंगी जाएगी। अफगानिस्तान से सेनाएं अटक तक पहुंचेंगी। उसके बाद शामल मशरिक से सेनाएं उठेंगी, उज्बेकिस्तान आदि से अलग-अलग टुकड़ियां आएंगी और भारत को फतह कर लेंगी। उन्होंने यह कहा कि बच्चों को यह पढ़ना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+