नरेंद्र मोदी ही नहीं दुनिया के यह नेता भी ट्विटर पर रहते हैं अपडेट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और सोशल नेटवर्किंग फेसबुक पर उनका आधिकारिक अकाउंट पीएमओ इंडिया के नाम से हासिल हो गया है लेकिन इसके बावजूद वह अपने व्यक्तिगत अकाउंट
को भी हर सेकेंड अपडेट करते रहते हैं। नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों अपने कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को भी सलाह दी है कि वह अपनी एक्टिविटी सोशल नेटवर्किंग पर बढ़ाए ताकि जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा पहुंच बनाई
जा सके। नरेंद्र मोदी के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, यूके के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट , यूरोपियन यूनियन के प्रेसीडेंट, जापान के प्रधानमंत्री के साथ ही दुनिया के कई नेता ट्विटर
पर मौजूद हैं। यह सभी नेता काफी सक्रिय हैं। इसी वर्ष जनवरी में रिलीज हुई एक स्टडी रिपोर्ट पर अगर यकीन करें तो राजनेताओं की ओर से ट्विटर के प्रयोग में पिछले कुछ दो वर्षों के दौरान 93 प्रतिशत का इजाफा देखने को
मिला है। इस स्टडी के मुताबिक पांच में से हर चार पॉलिटिशियंस ट्विटर पर सक्रिय रहता है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कि नरेंद्र मोदी के अलावा और कौन-कौन से देशों के प्रमुख अपने व्यक्तिगत और आधिकारिक ट्विटर के जरिए अपने देश की जनता से सीधे जुड़े हैं।

नंबर वन बराक ओबामा
अमेरिकी राषट्रपति बराक ओबामा ट्विटर पर सबसे चर्चित हस्ती हैं और वह सबसे लोकप्रिय नेता हैं। बराक ओबामा को इस समय पूरी दुनिया में 43 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

यूके के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन
यूके के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन भी हर पल ट्विटर पर अपडेट रहते हैं। कैमरुन को इस समय 6 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

फ्रैंकोइस होलांद
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रैंकोइस होलांद अक्सर जनता के सवालों का जवाब अपने ट्विटर हैंडल से देते रहते हैं। फ्रैंकोइस के फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ से ज्यादा है।

कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर
कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने नरेंद्र मोदी को उनके प्रधानमंत्री बनने के अलावा ट्वीट कर दोनों देशों के बीच संबंधों के बेहतर होने की उम्मीदें जाहिर की थीं। कनैडियन पीएम सुबह सबसे पहले अपना ट्विटर हैंडल चेक करते हैं।

मैक्सिकों के प्रधानमंत्री फैलेपी कालडेरॉन
मैक्सिकों के प्रधानमंत्री फैलेपी भी ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। फैलेपी को दो मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। फैलेपी ट्विटर को जनता से सीधे जुड़ने का सर्वोत्तम साधन मानते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम
ऑस्ट्रेलियन पीएम टोनी अबॉट जिनके फॉलोअर्स की संख्या दो करोड़ से ज्यादा ट्विटर के कुछ सबसे चर्चित नेताओं की कम्यूनिटी का हिस्सा हैं। टोनी के मुताबिक ट्विटर एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर जनता अपनी तकलीफ सीधे आप तक पहुंचा सकती है।

दमित्री मेदवेदेव
रुस के प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों एक पॉलिसी का ऐलान ट्विटर के जरिए किया था। दमित्री के इस समय ट्विटर पर सात करोड़ फॉलोअर्स हैं।

क्वीन रानिया अल अब्दुल्लाह
जॉर्डन की महारानी रानिया जो कि समाज सेवा के कामों के लिए खासी लोकप्रिय हैं, ट्विटर पर अक्सर अपनी किसी न किसी योजना का जिक्र करती रहती हैं। क्वीन रानिया के इस समय 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सबसे लोकप्रिय
जिस तरह से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएमओ इंडिया नामक एक पेज दिया गया वैसे ही बराक ओबामा को द व्हाइट हाउस नाम से आधिकारिक पेज दिया गया है। व्हाइट हाउस को इस समय पूरी दुनिया के चार मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

ब्रिटिश पीएम का आधिकारिक ट्विटर हैंडल
पीएमओ और व्हाइट हाउस की तर्ज पर ही यूके के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन का आधिकारिक पेज नंबर10गवर्नमेंट नाम से एक पेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications