Biography: नितिन पटेल हो सकते हैं गुजरात के नए सीएम
बैंगलुरू। गुजरात का सीएम कौन होगा, इस बारे में आज फैसला होने की उम्मीद है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक नितिन पटेल का नाम सीएम पद के लिए फाइनल हो गया है।
विजय रूपानी बन सकते हैं गुजरात के सीएम, जानिए खास बातें
नितिन पटेल अभी गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री हैं, जो कि सीएम पोस्ट के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी की पहली पसंद है।
आईये डालते हैं एक नजर नितिन पटेल के निजी जीवन और सियासी सफर पर..

जन्म 22 जून 1956 को
नितिन पटेल का जन्म 22 जून 1956 को मेहसाणा के विसनगर में हुआ है।

प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री
मेहसाणा से विधायक पटेल वर्तमान प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं और सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते हैं।

पटेल समुदाय
नितिन पटेल समुदाय से आते हैं इसलिए इस बिरादरी में काफी लोकप्रिय हैं।

स्वच्छ छवि
स्वच्छ छवि वाले नितिन पटेल को साल 1990 से विधायक रहने का अनुभव है।

मोदी की गुड लिस्ट में
पीएम मोदी के साथ-साथ अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।

क्यों बन सकते हैं सीएम?
इन दिनों बीजेपी के लिए राज्य का पाटीदार आंदोलन सिरदर्द बना हुआ है। नितिन पटेल गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले हैं और मेहसाणा पाटीदार आंदोलन का गढ़ है। इसलिए उन्हें सीएम पोस्ट मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications