My Voice: मोदी हो या नीतीश..फर्क नहीं क्योंकि बिहार का विकास...
My Voice कॉलम में आज हम बात करेंगे बिहार की चुनावी जंग का, जहां पर विकास के नाम पर लोगों से वोट मांगे गये हैं। चाहे वो पीएम मोदी हों या फिर सीएम नीतीश कुमार..हर कोई बिहार के विकास की बात कर रहा है लेकिन सपनों-वादों से इतर जमीनी सच्चाई बिल्कुल उलट है क्योंकि बिहार का विकास राजनेताओं के हाथ में है ही नहीं..यह कहना है वनइंडिया की पाठक और लखनऊ विवि की लॉ स्टूडेंट अंजना राय का।
लखनऊ निवासी अंजना राय का मानना है कि राजनेता पहले केवल अपना भला करते हैं, किसी भी राज्य का विकास वहां के निवासियों के ऊपर निर्भर करता है इसलिए मेरे ख्याल से राज्य के युवाओं को राज्य के विकास के कामों में योगदान करना होगा।
हां अगर राजनेता राज्य में ही शिक्षा और नौकरियों को उपलब्द्ध करायें तो युवाओं को विकास कार्यों में मदद मिलेगी लेकिन केवल राजनीति के भरोसे राज्य के विकास का स्वप्न देखना बेमानी है और ना ही यह सपना सच होगा इसलिए बिहार की तरक्की के लिए उन पढ़े-लिखे युवाओं को आगे आना चाहिए जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनायी है इसलिए मैं कहती हूं मोदी आयें या नीतीश बिहार को कोई फर्क नहीं।
Disclaimer: My Voice में प्रकाशित ये विचार वनइंडिया के नहीं, बल्कि हमारे पाठक के हैं। यदि आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो वनइंडिया को लिख भेजें [email protected] पर। सब्जेक्ट लाइन में My Voice जरूर लिखें। यदि आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो अपना मोबाईल नंबर ई-मेल करें, हम आपको कॉल करके आपके विचार लेकर प्रकाशित करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications