Secrets of ATM Machine: एटीएम में कैश के अलावा निपटाएं ये 7 काम...

नई दिल्ली। हममे से अधिकांश लोग ये सोचते हैं कि एटीएम सिर्फ कैश निकालने के लिए होता है। एटीएम की मदद से बिना बैंक गए हम जब चाहे तब कैश निकाल सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आपका एटीएम सिर्फ कैश निकालने की मशीन नहीं बल्कि यहां जाते ही आपके 7 काम आसानी से हो जाएंगे। आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल एटीएम की इन सर्विसेज के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। ऐसे में अगर आपको भी बैंकों के चक्कर काटने से बचना है तो एटीएम में कैश के अलावा निपटाएं ये 7 काम...

 एटीएम से फिक्स डिपॉजिट

एटीएम से फिक्स डिपॉजिट

अगर आपको एफडी करवाना होता है तो आप बैंकों के चक्कर काटते हैं। घंटों अपना वक्त बर्बाद करते हैं। तब जाकर आपका काम होता है, लेकिन आपको बता दें कि आप सिर्फ एटीएम में फिक्स डिपॉजिट सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। जी हां अपने बैंक के एटीएम मशीन में अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करके आप वहीं से अपना फिक्स डिपॉजिट करवा सकते हैं।

 मनी ट्रांसफर

मनी ट्रांसफर

एटीएम की मदद से आप आसानी से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। अगर आपको तुरंत किसी को पैसे भेजने हैं तो आप तुरंत में अपना फंड उसे भेज सकते हैं। आप एटीएम की मदद से 4000 रुपए तक का फंड तुरंत ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप जिसे फंड भेज रहे हैं उसका बैंक अकाउंट और आपका बैंक अकाउंट एक ही बैंक में होना चाहिए।

पर्सनल लोन

पर्सनल लोन

एटीएम की मदद से आप पर्सनल लोन ले सकते है। आपका बैंक आपको प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन की सुविधा देता है, जिसे आप अपने एटीएम की मदद से ले सकते हैं।

 पैसा डिपॉजिट करने के लिए एटीएम

पैसा डिपॉजिट करने के लिए एटीएम


आप एटीएम की मदद से अपने खाते में पैसा जमा कर सकते हैं। कई बैंकों ने अपने एटीएम में पैसा जमा करने के लिए मशीनें लगाई है। ऐसे में आपको पैसा डिपॉजिट करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि ये सुविधा अभी सभी बैंकों में शुरू नहीं की गई है।

 बिल पेमेंट के लिए

बिल पेमेंट के लिए

आप एटीएम की मदद से अपना टेलीफोन बिल, बिजली बिल, गैस आदि बिल जमा कर सकते हैं। लेकिन इस सेवा के इस्तेमाल करने से पहले आपको बैंक की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा।

मोबाइल रिचार्ज

मोबाइल रिचार्ज


एटीएम की मदद से आप प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको एटीएम के दिए गए मेन्यू में मोबाइल रीचार्ज को टच करना है। फिर दिए गए निर्देश के मुताबिक आप जितना चाहे उतने का अपना मोबाइल रिचार्ज करवा सकते है।

बीमा पॉलिसी का प्रीमियम भरने के लिए

बीमा पॉलिसी का प्रीमियम भरने के लिए

आप एटीएम की मदद से बीमा प्रीमियम भर सकते है।बैंकों की ओर से आपको ये सुविधा दी जाती है, जिसकी मदद से आप एटीएम के जरिए एलआईसी समेत कई बीमा कंपनियों का प्रीमियम भर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+