इलाज कराने से पहले जानिये मरीज के 14 अधिकार
बेंगलुरु। अक्सर देखा गया है कि मरीज जब डॉक्टर से ज्यादा सवाल करता है तो उसे झिड़की मिल जाती है। मरीज या उसके साथ आये लोग सिर्फ ये सोच के शांत हो जाते हैं कि कहीं इलाज में गड़बड़ न हो जाये। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार व हमारा कानून मरीजों को भी कई सारे अधिकार देती है।
ये वो अधिकार हैं, जो आपको जरूर मालूम होने चाहिये। चलिये दौड़ाते हैं एक नजर इन पर-

आपको सम्मान सहित सुरक्षित इलाज का अधिकार है
आपको अपनी बीमारी के बारे में जानने का अधिकार है, साथ ही इलाज और उसके परिणाम को भी जानने का अधिकार है।

आपको इलाज को ठुकराने का अधिकार है
अगर आप अस्पताल में इलाज से संतुष्ट नहीं हैं तो आप इलाज से इनकार कर सकते हैं और आपकी लिए दूसरी व्यवस्था की जायेगी।

आप किसी को अपनी बात कहने का अधिकार दे सकते हैं
अगर इलाज के दौरान आप बात नहीं कर सकते हैं तो आप किसी व्यक्ति को इसके लिए चुन सकते हैं जो आपके बारे में इलाज के समय फैसला लेगा।

गोपनीयता का अधिकार
अस्पताल में आपके पास गोपनीयता का अधिकार है। आप डॉक्टर, अस्पताल नर्स आदि से इसके लिए कह सकते हैं।

आपके पास अपने रिकॉर्ड गुप्त रखने का अधिकार है
आप चाहे तो इलाज के समय के दस्तावेज आप कॉन्फिडेंशियल रख सकते हैं।

आपको अपना मेडिकल रिकॉर्ड रिव्यू करने का अधिकार है
अगर आप चाहे तो भविष्य में अपने दस्तावेज को रिव्यू कर सकते हैं बशर्ते वह कानून तौर पर प्रतिबंधित ना हो।

आपको जबतक दूसरा अस्पताल स्वीकार नहीं करता आपको रेफर नहीं किया जा सकता
यदि आपका हॉस्पिटल आपको दूसरे अस्पताल में रेफर कर रहा है तो जब तक दूसरा अस्पताल आपको स्वीकार नहीं करता है आपको रेफर नहीं माना जाएगा।

आपको अस्पताल से बाहरी लोगों के जुड़े होने वाले लोगों को जानने का अधिकार है
जिस अस्पताल में आपका इलाज चल रहा है उसमें बाहरी लोग जो अस्पताल से जुड़े हैं और आपके इलाज का प्रभावित कर सकते हैं उनके बारे में जानने का आपको अधिकार है।

आपके उपर होने वाली रिसर्च से आप इनकार कर सकते हैं
अगर आपके उपर कोई रिसर्च हो रही है और आप इसे नहीं चाहते हैं तो आपके पास इससे इनकार करने का अधिकार है।

आपको अस्पताल की हकीकत जानने का अधिकार
अगर अस्पताल की हालत अच्छी नहीं है तो आपको अधिकार है कि इसके बारे में सही जानकारी दी जाए।

अस्पताल के नियम और शर्ते जानने का आपको अधिकार है
अस्पताल में पेमेंट से लेकर हर वन नियम जो आपके इलाज को प्रभावित कर सकता है उसे जानने का आपको अधिकार है।

पोस्टमार्टम करने वाले के बारे में जानने का अधिकार
मरीज के परिजन को उस डॉक्टर की जानकारी पहले दी जाएगी जो शव का पोस्टमार्टम करेगा।

आपको हर तरह के शोषण से दूर रखा जाने का अधिकार
किसी भी अस्पताल में कोई भी डॉक्टर आपका हरासमेंट नहीं कर सकता है।

अपने डॉक्टर के बारे में जानने का अधिकार
अपनी बीमारी को आप अपने डॉक्टर के साथ चर्चा करने और आपका इलाज कौन से डॉक्टर कर रहे हैं इसे जानने का भी अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications