लवस्टोरी: डिंपल को आस्ट्रेलिया से गुलाबी खत भेजते थे अखिलेश बाबू
लखनऊ। यूपी के सीएम अखिलेश यादव वैसे तो अक्सर दो टूक जवाब देते लोगों को नजर आते हैं लेकिन राजनीति से परे अगर उनकी पर्सनल लाइफ पर नजर डाले तो आप पायेंगे कि अखिलेश मियां काफी रोमांटिक किस्म के इंसान हैं जिनका दिल पहाड़ की बेटी डिंपल को छोड़कर और किसी के लिए नहीं डोला है।
किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं डिंपल-अखिलेश यादव की लवस्टोरी

1 जुलाई को जीवन के 43 साल पूरे करने वाले यूपी के टीपू सुल्तान की लाइफ पर सुनीता एरन ने एक किताब 'अखिलेश यादव - बदलाव की लहर' लिखी है जिसमें उन्होंने अखिलेश की लाइफ के इस खूबसूरत पहलू को लोगों के सामने रखा है।
Pics: मिलिए मुलायम सिंह यादव की दिग्गज बहुओं से
'डिंपल को आस्ट्रेलिया से गुलाबी खत भेजते थे अखिलेश बाबू'
किताब के मुताबिक अखिलेश ने मात्र 21 साल में ही 17 साल की डिंपल को अपना दिल दे दिया था। अखिलेश को डिंपल पहली नजर में भा गई थीं। एक कॉमेन फ्रेंड के जरिये दोनों की मुलाकात हुई थी और ये मुलाकात कब जिंदगी बन गईं दोनों को पता ही नहीं चला। करीब चार साल तक दोनों दुनिया से अपने रिश्तों को बचाते हुए एक-दूसरे की यादों और बातों में खोये रहे।
टीन एज में ही एक-दूजे को दिल दे बैठे थे अपर्णा-प्रतीक
एरन के मुताबिक अखिलेश जब आस्ट्रेलिया गये तो वहां से डिंपल को गुलाबी खत लिखा करते थे। वो जब तक वहां पढ़े तब तक वो डिंपल से खतों के जरिये अपने जज्बातों को बयां करते रहे। पढ़ाई के बाद जब उनकी वतन वापसी हुई तब जाकर नेताजी ( मुलायम सिंह यादव) के सामने अखिलेश का कर्नल की बेटी डिंपल के इश्क की बातें सामने आयीं।
हर प्रेम-कहानी की तरह इस स्टोरी में भी काफी उतार-चढ़ाव आये लेकिन कहते है ना सच्चे प्यार के आगे तो खुदा भी झुक जाता है इसलिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह को भी अपने बेटे की पसंद को हां करना पड़ा और यकीन मानिये उन्हें अपनी इस हां पर काफी गर्व भी है क्योंकि डिंपल ने ना केवल अखिलेश के प्यार में अपने आप को रंगा बल्कि उनके कर्म यानी राजनीति की राह पर भी वो अपने पति संग कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications