'रोज डे' से प्यार का आगाज तो 'होलिका दहन' से प्रेम का अंत
दुनिया वाकई बहुत तेजी से बदल रही है और प्यार करने और उसे जताने के तरीके भी अब देखिये न हमारे ज़माने में गाना बजता था "कितना प्यार तुम्हें करते हैं आज हमें मालूम हुआ, जीते नहीं तुम पर मरते हैं, "जब प्यार का इज़हार करना थोडा मुश्किल था और वेलेन्टाईन डे को लेकर एक हिचक हुआ करती थी हमारे कैम्पस भी तब ऐसे ही हुआ करते थे थोड़े से सहमे से प्यार के किस्से तब भी थे पर इश्क तब सिर्फ इश्क था न कि इश्क वाला लव।
इसे आप वैश्वीकरण की बयार का असर कहें या इंटरनेट क्रांति का जोर जिसने आज की पीढी को ज्यादा मुखर बना दिया है|फेसबुक ट्विटर से लेकर व्हाट्सएप और हाईक जैसे चैटिंग एप आपको मौका दे रहे हैं कि कुछ भी मन में न रखो जो है बोल दो|वो वक्त चला गया जब फिल्म की नायिका ये गाना गाते हुए जीवन बिता देती थी "मेरी बात रही मेरे मन में कुछ कह न सकी उलझन में" अब प्यार के इज़हार में कोई लैंगिक विभेद नहीं है।
'रोज डे' से प्यार का आगाज तो होलिका दहन से प्रेम का अंत
लड़के लड़कियां सभी कोई रिग्रेट लेकर नहीं जीना चाहते हैं , क्रश होना सामान्य है और इसके इज़हार में अब कोई समस्या नहीं दिखती|भले ही लव इज भेस्ट ऑफ़ टाईम हो पर चलो कर के देख ही लिया जाए ये आज की पीढी का मन्त्र है।
पर थोड़ी सी बात जो मुझे परेशान करती है वो है रिश्ते जितनी तेजी से बन रहे हैं उतनी तेजी से टूट भी रहे हैं, दिखावे पर जोर ज्यादा है,रोज डे से शुरू हुआ प्यार का सिलसिला होली आते आते होलिका की आग में दहन हो जाता है |हर युवा जल्दी में है ये जल्दबाजी दिल के रिश्तों में अच्छी नहीं है।
चलो कर के देख ही लिया जाए ये आज की पीढी का मन्त्र है
वक्त ने किया क्या हंसी सितम का दौर कब का जा चुका है अब तो ब्रेकअप की पार्टी दी जा रही है। जोर दिखावे पर है तू अभी तक सिंगल है, तेरा कोई बॉय फ्रैंड नहीं या तेरी कोई गर्ल फ्रैंड नहीं है ऐसे प्रश्न ये बताते हैं कि अगर आप किसी ऐसे रिश्ते में नहीं हैं तो कुछ खोट है आपमें, अब कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है।
अगर आप किसी ऐसे रिश्ते में नहीं हैं तो कुछ खोट है आपमें
फेसबुक या व्हाट्सएप स्टेटस की तरह रिलेशनशिप स्टेट्स बदले जा रहे हैं ,रिश्ते वक्त मांगते हैं उनको फलने फूलने में समय लगता है पर इतना टाईम किसके पास है |असुरक्षा की भावना इतनी ज्यादा है कि फेसबुक की टाईम लाइन से लेकर वहाट्सएप पर ऑनलाईन रहने के सिलसिले तक सभी जगह निगाह रक्खी जा रही है | ये टू बी ऑर नॉट टू बी जैसा दौर है जिसे हम गिरने और सम्हलने से समझ सकते हैं |आज की पीढी ज्ञान नहीं चाहती और अनुभव के स्तर पर सब चीज महसूस करना चाहती है |इसमें किसी को आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए पर रिश्तों को बनाने और सम्हालने की जिम्मेदारी के एहसास का गायब हो जाना थोडा परेशान करता है।













Click it and Unblock the Notifications