Terrorists killed in Pakistan: पाकिस्तान में ही खत्म हो रहे भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी, देखिए लिस्ट

Terrorists killed in Pakistan: मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आजम चीमा की पाकिस्तान में मौत हो गई है। चीमा मुंबई हमले के अलावा जुलाई 2006 में मुंबई में हुए ट्रेन बम विस्फोटों का भी जिम्मेदार था।

इसके साथ ही कई ऐसे और भी आतंकी थे जो भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे, उनको पाकिस्तान में ही मार दिया गया और उनको मारने वाले कौन थे, इसकी कोई पहचान नहीं हो सकी। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से भारत के दुश्मन आतंकी हाल ही के महीनों में मारे जा चुके हैं।

list of India s most wanted terrorists killed up in Pakistan

हंजला अदनान

2015 में जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सेना के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाले हंजला अदनान को 2 दिसंबर, 2023 को कराची में मार दिया गया था। उसे चार गोलियां लगी थी। घायल अवस्था में उसे कराची अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

शाहिद लतीफ

लतीफ को 1994 में भारत में गिरफ्तार किया गया था। लतीफ भारतीय जेल में करीब 16 सालों तक बंद रहा। इसके बाद भारत में सजा पूरी होने पर 2010 में उसे पाकिस्तान भेज दिया गया था। लेकिन इसने फिर भी भारत के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। ये वो ही लतीफ है जिसने 2016 में पठानकोट हमले की साजिश रची थी। अज्ञात हमलावरों ने अक्तूबर 2023 को पाकिस्तान के सियालकोट में इसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अकरम गाजी

2018 से 2020 तक लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व करने वाला अकरम गाजी आखिर मारा गया। अकरम पाकिस्तान में भारत विरोधी भाषणों के लिए जाना जाता था। नवंबर 2023 में पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी करके इसे नरक के दरवाजे तक पहुंचाया।

मुफ्ती कैसर फारूक

अक्तूबर 2023 में आतंकी हाफिज सईद के सबसे करीबी माने जाने वाले मुफ्ती कैसर फारूक की कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये आतंकी लश्कर के संस्थापक सदस्यों में से एक था। उस दौरान इस शूटआउट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि ये वीडियो फारूक की हत्या का CCTV फुटेज है।

एजाज अहमद अहंगर

फरवरी 2023 को कश्मीर में जन्मे आतंकवादी एजाज अहमद अहंगर की अफगानिस्तान में हत्या हो गई थी। एजाज लंबे समय से इस्लामिक स्टेट के लिए सक्रिय था और भारतीयों पर आत्मघाती हमलों को अंजाम दिलवाता था। इसके साथ ही मुल्ला बाहौर, अबु कासिम, बशीर मीर जैसे खूंखार आतंकियों को भी ठिकाने लगाया जा चुका है।

बशीर अहमद पीर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम भी पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों द्वारा जहन्नुम में पहुंचाया जा चुका है। इसकी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसे 2022 में गृह मंत्रालय ने यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया था। इसका नाम कई बार पाकिस्तान से घुसपैठ कर जम्मू कश्मीर आने वाले आतंकियों को कई प्रकार से सहायता उपलब्ध करवाने के आरोप में सामने आया था। मार दिए जाने से पहले ये रावलपिंडी में बैठकर हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहा था।

मुल्ला बाहौर

ISI के एजेंट मुल्ला बाहौर की बलूचिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाहौर के बारे में कहा जाता है कि इसने ही ईरान से कुलभूषण जाधव को अगवा कर आईएसआई के हवाले किया था।

अबु कासिम

राजौरी जिले के ढांगरी गांव में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी कमांडर अबु कासिम को सितंबर, 2023 में हमलावरों ने गोलियों से भूनकर मार गिराया था। आपको बता दें कि ढांगरी गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे।

बशीर मीर

फरवरी 2023 में पाकिस्तान में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर बशीर मीर उर्फ इम्तियाज आलम की हत्या कर दी गई थी। बशीर मीर आतंकवाद के लिए पाकिस्तानी युवाओं की भर्ती करता था और उन्हें हथियार मुहैया करवाता था।

जहूर मिस्त्री

मार्च 2022 में जैश ए मोहम्मद के टॉप आतंकी जहूर मिस्त्री की हत्या कर दी गई थी। जहूर 1999 में इंडियन एयरलाइंस IC-814 को अपहरण करने वाले वाले पांच आतंकियों की टीम में शामिल था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में जहूर की हत्या को लेकर दो तरह के दावे किए जा रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि जहूर की हत्या आतंकी समूहों के बीच आपसी प्रतिद्वंदिता और दुश्मनी के कारण हुई है। तो वहीं कुछ अज्ञात हमलावरों को इसका जिम्मेदार बता रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+