धरती पर 15 दिन अंधेरे से डरे! पढ़िये किस ग्रह पर कितनी लंबी रात?
बेंगलुरु। जब दुनिया भर में नासा के हवाले से यह खबर फैली कि 15 दिन के लिये पूरी दुनिया अंधेरे में डूब जायेगी, तो इंटरनेट पर 15 नवंबर सर्च में सबसे ऊपर आ गया।
लोग जानने के लिये उत्सुक हो गये, कि उस दिन से अगले 15 दिनों तक ऐसा क्या होने वाला है, कि इतनी लंबी रात हो जायेगी? नासा ने तो इसे अफवाह करार दे दिया है, लेकिन जब बात लंबी रातों की आ ही गई है, तो चलिये थोड़ा ज्ञानवर्धन कर लेते हैं।
चलिये पता करते हैं किस ग्रह पर कितनी लंबी रात होती है? देर किस बात की है स्लाइडर में आगे बढ़ते जाइये। यहां पर दिन और घंटे पृथ्वी के परिप्रेक्ष्य में हैं, जो हमारी घड़ी बताती है। दूसरी बात यह यहां जिस रात की हम बात कर रहे हैं, वह किसी विशेष गृह के एक बिंदु पर दिन या रात की बात कर रहे हैं।

पृथ्वी- 12 घंटे की रात
पृथ्वी 24 घंटे में 360 डिग्री घूमती है, लिहाजा दिन और रात लगभग 12-12 घंटे की होती है।

शुक्र- 121 दिन की रात
शुक्र ग्रह को 360 डिग्री घूमने में 243 दिन लगते हैं। यानि 121.5 दिन अंधेरा और और 12.5 दिन रौशनी।

बुध- 19 दिनों की रात
बुध ग्रह का पूरा एक दिन 58 दिन और 15 घंटों का होता है। यानि 19 दिन तक लगातार रात रहती है और बाकी के समय में दिन।

मंगल- 12 घंटे अंधेरा
मंगल ग्रह लगभग पृथ्वी की गति से घूमता है। एक चक्कर 24 घंटे, 39 मिनट 35 सेकेंड में लगाता है। यानी करीब 12 घंटे अंधेरा रहता है।

बृहस्पति- 4.4 घंटे में हो जाती है सुबह
बृहस्पति ग्रह का पूरा एक दिन 9.9 घंटों का होता है। यानि एक जगह पर मात्र साढ़े चार घंटे में सुबह और अगले साढ़े चार घंटे में रात।

शनि- 5 घंटे की रात
शनि ग्रह का एक दिन 10 घंटे 45 मिनट 45 सेकंड का होता है। यहां 5 घंटे में ही रात हो जाती है और अगले 5 घंटे में दिन।

यूरेनस यानी वरुण पर 9 घंटे की रात
यूरेनस यानी वरुण ग्रह पर 17 घंटे, 14 मिनट और 24 सेकेंड का एक पूरा दिन होता है।

नेप्ट्यून पर 8 घंटे लंबी रात
नेप्ट्यून ग्रह 16 घंटे, 6 मिनट और 36 सेकेंड में 360 डिग्री घूमता है। यानि यहां मात्र 8 घंटे में सुबह हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications