जानिये 20 का पड़ाव पार करने पर क्या करती हैं लड़कियां
नई दिल्ली। बदलते समय के साथ लड़कियां भी अपने आप को बदल रही है। लेकिन यह बदलाव हमेशा सकारात्मक हो ऐसा संभव नहीं है। खासकर की 20 साल की उम्र के आस-पास लड़कियां सबसे ज्यादा अपने आस-पास परिवेश और दोस्तों से प्रभावित होती हैं।
यह वह उम्र है जब लड़कियां अपने जीवन की सबसे खूबसूरत यादों को समेटती हैं जिसे वो सारी जिंदगी नहीं भूलती हैं। इस दौरान वो कई ऐसी हरकतें भी करती हैं जिसे वो कभी भी भूल नहीं पाती हैं।

जिंदगी से परेशान हो जाती हैं
इस उम्र में लड़कियां परेशान होने पर शादी के बारे में सोचने लगती हैं। लेकिन बजाए परेशान होने के जिंदगी में नये रास्तों को खोजना चाहिए। जिंदगी को जीने के कई तरीके हैं, कुछ नया सोचे, नयी संभावनाओं को तलाशे शादी के लिए इंतजार किया जा सकता है।

अपने लुक के लिए काफी परेशान रहती हैं
यह वो समय होता है जब लड़किया स्कूल के बाद कॉलेज या यूनिवर्सिटी जाना शुरु करती हैं और अपने लुक को लेकर हमेशा चिंतित रहती हैं। लेकिन बजाए अपने लुक और शरीर की बनावट को लेकर परेशान होने के आप जिंदगी की संभावनाओं को बेहतर तरीके से जीने के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप अपने आपको अलग नहीं मानती तो दुनिया आपको अलग नजरियें से कैसे देखेगी।

बिना वजह दूसरी लड़कियों से नफरत
अक्सर लड़किया दूसरी लड़कियों से बिना वजह चिढ़ने लगती हैं और खुद को कभी भी उनका दोस्त नहीं बनने देती हैं। लेकिन आपको बजाए ऐसा करने के खुद के बारे में सोचना चाहिए और आपको अपने दोस्तों के साथ हमेशा खुश रहना चाहिए। दूसरी लड़कियों के बारे में सोचने के बजाए अपने दोस्तों के सर्किल को और मजबूत करना चाहिए।

लगातार गपशप करती हैं
इस उम्र में लड़किया अक्सर वक्त-बेवक्त घंटों गपशप में अपना समय खराब करती है। लेकिन ऐसे में अपना समय इन बेकार की बातों में खराब करने के बजाए आप और बेहतर विकल्प अपना सकती हैं। अपने शौक को पहचानिये और उसे निखारने के कोशिश करिये। जिंदगी के साल कम हैं ऐसे में जितना हो सके समय का बेहतर इस्तेमाल करिये।

लड़को को इंप्रेस करने के लिए खुद को बदल लेती हैं
लड़कियां अपने आप को बेहतर दिखानें की होड़ में लड़कों के सामने खुद के व्यवहार को बदल लेती हैं। ऐसे में लड़कियां खुद के वजन को कम करने जैसी तमाम तरकीबों को अपनाने लगती हैं जिससे कि लड़के उन्हें पसंद करने लगे। लेकिन ऐसे में सोचने की जरूरत है कि क्या ऐसा करना जायज है।

रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए हद से ज्यादा समय देती है
लड़कियां इस उम्र में अपने ब्वॉय फ्रैंड को लेकर काफी संजीदा हो जाती हैं और अपना अधिकतर समय उसे मजबूत करने में लगा देती हैं। बजाए ऐसा करने के अपने कैरियर को मजबूत करने पर ध्यान देना बेहतर होगा, प्रेम करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर यह समय के साथ खुद बखुद मजबूत हो तो काफी बेहतर है।

अपने दोस्तों के पीछे भागती हैं और ग्रुप में फिट होने की कोशिश
नया कॉलेज, विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने पर नये दोस्त बनते हैं और इस समय लड़कियां अपने नये दोस्तों के ग्रुप में खुद को साबित करने में अपनी पूरी कोशिश करने लगती हैं। लेकिन बजाए ऐसा करने के आपको खुद के व्यक्तित्व पर ध्यान देना चाहिए लोग अपने आप आपकी ओर आकर्षित होंगे।

अगर वर्जिन नहीं हैं तो भी खुद को वर्जिन बताती हैं
इस उम्र में लड़कियां खुद को वर्जिन ना होने पर भी वर्जिन बताती हैं, उन्हें इस बात का डर होता है कि लोग उनके बारे में गलत धारणा बना लेंगे। लेकिन आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए आपकी अपनी पसंद और नापसंद हैं और आप उसके साथ खुश हैं। दुनिया क्या सोचती है इसपर कभी ध्यान नहीं देना चाहिए।

धूम्रपान और शराब पीने की आशंका बढ़ जाती है
जिंदगी अपने नये पड़ाव पर होती है और लड़कियां अपनी आजादी को पूरी तरह जीना चाहती हैं। लेकिन ऐसे में आपको हर चीज को सही साबित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। खुद पर काबू रखते हुए इन आदतों को समय रहते छोड़ दें, कहीं ऐसा ना हो जाए कि काफी देर हो जाए।

कई बार समाज के रिवाजों के दबाव में दब जाती हैं
आपके घर वाले आपसे अपेक्षा रखते हैं कि आप अपना कैरियर बनाने की बजाए शादी करके घर बसाने के बारे में सोचे। आप छोट कपड़े नहीं पहने, लड़कों के साथ नहीं घूमे लेकिन आपको इन सब दकियानूसी बातों में फंसने के बजाए जिंदगी को संयम के साथ जीने पर ध्यान देना चाहिए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications