जानिए उत्तर प्रदेश की कोराओं सीट के बारे में खास बातें
इलाहाबाद। वर्ष 2017 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 403 विधानसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अगर किसी पार्टी को सरकार बनानी है तो उसे कम से कम 202 सीटें जीतनी होती हैं।

वर्ष 2012 में जब आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे तो समाजवादी पार्टी को 224 सीटों के साथ विशाल बहुमत हासिल हुआ था।
यूं तो राज्य की हर सीट हर पार्टी के लिए खास है लेकिन आज हम आपको उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के तहत आने वाली कोराओं सीट के बारे में बताते हैं।
विधानसभा सीट-कोराओं
विधानसभा नंबर-265
विजेता-राजबली जैसल
वर्ष 2012 के नतीजे
विजयी पार्टी-बसपा
विजयी वोट-44755
उपविजेता-रामकृपाल
उपविजेता पार्टी- सीपीएम
उपविजयी वोट-36982
अंतर- 7773
मतदाता- 180519
कुल वैध मत-180517
जिला इलाहाबाद और इसकी खास बातें
इलाहाबाद जिला उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित है और यह उत्तर प्रदेश कुछ बड़े जिलों में आता है। इलाहाबाद को पहले प्रयाग के नाम से भी जानते थे। इसे 'तीर्थराज' यानी तीर्थों का राजा भी कहते हैं।
करीब 12,15,348 जनसंख्या वाला इलाहाबाद कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालयों का गढ़ है। अकबर ने इस शहर को इलाहाबाद नाम दिया था और सन् 1583 में इसे यह नाम मिला था।
इलाहाबाद एक अरबी शब्द इलाह ने निकला है और आबाद फारसी का शब्द है और इन दोनों शब्दों को मिलाकर इस शहर का नाम इलाहाबाद पड़ा था।
भारत के स्वतत्रता आन्दोलन में भी इलाहाबाद की एक अहम भूमिका रही है। यहां पर अकबर की राजपूत पत्नी जोधाबाई का महल जो रानी महल के नाम से जाना जाता है, स्थित है।
इलाहाबाद ने देश को चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी दिए तो देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी इलाहाबाद के निवासी थे।
इसके अलावा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी इलाहाबाद के रहने वाले हैं। इलाहाबाद गंगा, जमुना और सरस्वती का संगम कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications