जानें कौन से हैं वो 10 शहर, जहां सबसे तेजी से बढ़ती है सैलरी

नई दिल्ली। अगर आप अपने करियर की शुरुआत कर रह हैं तो जरुरी है कि ऐ से शहर को चुने, जहां न केवल आपको अच्छी सैलरी मिले बल्कि आपका करियर ग्रोथ भी अच्छा हो। ऐसे शहर को करियर के लिए चुनना अहम होता है, जहां ग्रोथ, सैलरी और ऑपर्चुनिटी भी खूब मिले। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको न केवल अच्छी सैलरी मिलेगी बल्कि आपका ग्रोथ भी बेहतरीन होगा। बिजनेस इंसाइडर के मुताबिक भारत के ये शहर प्रोफेशनल लाइफ की शुरुआत के लिए सबसे बेहतर है।

गुड़गांव

गुड़गांव

गुड़गांव में औसत सैलरी 7.50 लाख रुपए है। सैलरी पैकेज की वजह से ही प्रोफेशनल लाइफ स्टार्ट करने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन बनता है। इसके अलावा सालाना ग्रोथ 11% है।

बेंगलुरु

बेंगलुरु


पेस्केल, कॉम के मुताबिक बेंगलुरु में औसतन सैलरी ₹5.85 लाख रूपए है। वहीं यहां व्यक्ति सालाना 29% ग्रोथ प्राप्त कर सकता है। पेशे से इंजीनियर्स बेंगलुरु को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

 चंडीगढ़

चंडीगढ़


टेलीकॉम सेक्टर का हब बन चुकी चंडीगढ़ में औसत सैलरी 5.52 लाख रुपए है। वहीं सालाना ग्रोथ तकरीबन 22% है। जहां विकल्पों की भी कमी नहीं है।

पुणे

पुणे

पुणे औसत सालाना सैलरी 5.30 लाख की है। आईटी सेक्टर का गठ बन चुके इस शहर में ऑटोमोबाइल और मैनुफैक्चरिंग का सबसे बड़ा हब है।

नोएडा

नोएडा


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की औसत सैलरी 5.00 लाख रुपए है। यहां साल की औसत ग्रोथ 14% की है।

मुंबई

मुंबई

मुंबई की औसत सैलरी 4.98 लाख है। सालाना ग्रोथ के साथ-साथ यहां विक्लपों की कमी नहीं है।

हैदराबाद

हैदराबाद


हैदराबाद में आईटी सेक्टर सबसे तेजी से विकास कर रहा है। आईटी की बड़ी कंपनियां, जैसे माइक्रोसॉप्ट, गूगल हैदराबाद में हैं। यहां की औसत सैलरी 4.89 लाख है। वहीं सालाना 10% ग्रोथ है। 30% लोगों की यह पहली पसंद हैदराबाद है।

दिल्ली

दिल्ली


दिल्ली से नौकरी की शुरूआत करना भी फायदे का ही सौदा है। यहां की औसत सैलरी की 4.82 लाख रुपए है। वहीं करियर ग्रोथ के साथ-साथ यहां विकल्प भी बहुत है। एएमआरसी की रीसर्च में 32% लोगों ने दिल्ली को प्रोफेशनल लाइफ शुरू करने की बेस्ट ऑप्शन मानते हैं।

चैन्नई

चैन्नई


चैन्नई में औसत सालाना सैलरी 4.44 लाख रुपए है। वहीं औसत सालाना ग्रोश 6% हैं। साउथ में कंपनियों की बढ़ती तादाद के साथ चैन्नई से शुरुआत की जा सकती है।

अहमदाबाद

अहमदाबाद


कम खर्चीले वाले इस शहर में औसत प्रति व्यक्ति आए ₹81 हजार के आसपास है, जो देश की औसत के हिसाब से ठीक है। इस शहर की बढ़ती रफ्तार के कारण यहां से शुरुआत अच्छी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+