मुंबई में आयी मोनो रेल, जानिए इसका इतिहास

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए आज से मोनोरेल की शुरूआत हो रही है। जो कि देश की पहली मोनो रेल है। जिसकी लागत 3000 करोड़ है, परियोजना का पहला चरण पूरा हो गया है, इसका ट्रैक वाडला- चेंबूर होगा, जिसका उद्घाटन आज महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण करेंगे। अगले चरण में इसका विस्‍तार दक्षिण मुंबई में संत गडगे महाराज चौक तक होगा।

मोनोरेल में चार कोच होंगे, प्रत्‍येक कोच में 18 यात्रियों के बैठने के लिए स्‍थान होगा, जबकि 124 लोग खड़े होकर सफर तय कर सकेंगे।

क्‍या है मोनोरेल-

मानोरेल ऐसी ट्रेन हैं जो कि रेलवे लाइन पर नहीं बल्कि एक बीम के सहारे चलती है और इसके सारे कोच इसी बीम से जुड़े होते हैं। इसका पाथ सड़क मार्च से लगभग 10 फीट या इससे भी अधिक ऊंचाई पर बनाया जाता है, जिससे कि यात्रियों को ट्रैफिक से निजात मिलती है, साथ ही यात्रियों की सुविधा का ख्‍याल रखा जाता है। इसमें सफर के दौरान दुर्घटना की संभावना भी नहीं रहती है, इसकी रफ्तार भी अन्‍य ट्रेनों और बसों से तेज होती है।

मोनोरेल का इतिहास-

दुनिया की पहली मोनोरेल 1820 में रूस के ईवान इलमानोव के द्वारा बेहतर यातायात के विकल्‍प के तौर पर बनाई गयी थी। जिसके बाद 1821 में इसका पहला ट्रायल दक्षिणी लंदन के डप्‍टफोर्ड डॉकयार्ड के हार्डफोर शेयर से रिवर ली तक किया गया था। इसके बाद 1900 में गायरोमोनोरेल का परीक्षण किया गया। 1901 में इसका लिवरपूल से मैनचेस्‍टर के बीच प्रयोग भी किया गया। 1910 में गायरोमोनोरेल का प्रयोग अलास्‍का की खानों में कुछ समय तक किया गया। 1980 के बाद शहरीकरण के बढ़ने के साथ साथ ही जापान और मलेशिया में इसका बेहतर इस्‍तेमाल किया गया। आज टोकियो मोनोरेल विश्‍व का सबसे व्‍यस्‍त नेटवर्क है, जिसका प्रयोग हर रोज एक लाख सत्‍ताइस हजार यात्री करते हैं।

रूस की राजधानी मास्‍कों में मोनोरेल

रूस की राजधानी मास्‍कों में मोनोरेल

रूस की राजधानी मास्‍कों में मोनोरेल।

1907 में गायरोमोनोरेल का परीक्षण किया गया।

1907 में गायरोमोनोरेल का परीक्षण किया गया।

गायरोमोनोरेल का परीक्षण 1907 में ब्रेनन और स्‍कर्ल ने किया।

जापान में हुआ प्रयोग

जापान में हुआ प्रयोग

आयरन मोनोरेल का प्रयोग जापान में 1996 से 2001 तक किया गया।

लॉस वेगास की मोनोरेल

लॉस वेगास की मोनोरेल

लॉस वेगास की कंवेशनल सेंटर स्‍टेशन की मोनोरेल।

जर्मनी में मोनोरेल

जर्मनी में मोनोरेल

जर्मनी के योरोका पार्क में मोनोरेल।

बिजली से चलने वाली विश्‍व की पहली मोनोरेल

बिजली से चलने वाली विश्‍व की पहली मोनोरेल

बिजली से चलने वाली विश्‍व की पहली मोनोरेल।

सिडनी मोनोरेल

सिडनी मोनोरेल

सिडनी मोनोरेल।

ओसाका मोनोरेल

ओसाका मोनोरेल

ओसाका की मोनोरेल जिसमें स्‍टोरेज सुविधा भी उपलब्‍ध है।

टोकियो मोनोरेल

टोकियो मोनोरेल

टोकियो की उच्‍च क्षमता वाली मोनोरेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+