Karva Chauth पर अपने जीवनसाथी को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, महिलाओं को भी दे बधाई
नई दिल्ली। प्रेम, श्रद्धा, विश्वास और त्याग का पावन पर्व करवा चौथ 4 नवंबर 2020 को है। इस दिन पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, ये त्योहार आज उन लोगों में भी काफी लोकप्रिय है जो अपने आप को आधुनिक कहते हैं, इस व्रत ने आज फैशन का रूप धारण कर लिया है। स्त्रियां इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं और गणेश जी और करवा की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देती हैं, इस खास पर्व को आप भी बेहद खास बना सकती हैं अपने हार्टटचिंग मैसेज से, जिन्हें आप अपने जीवन साथी और अपनों को भेजकर उनके और करीब आ सकती हैं।

ये हैं करवा-चौथ के कुछ खास मैसेज
जब तक ना देखें चेहरा आपका
ना सफल हो ये त्योहार
हमारा आपके बिना क्या है ये जीवन
हमारा जल्दी आओ और दिखाओ अपनी सूरत
और कर दो करवा चौथ सफल हमारा
Happy Karva Chauth
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
चांद में दिखती है
मुझे मेरे पिया की सूरत
चांद संग चांदनी सी है
मुझे भी उनकी जरूरत।
करवाचौथ की हार्दिक बधाई...
Happy Karva Chauth
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
सुख-दुख में हम-तुम
हर पल साथ निभाएंगे
एक जन्म नहीं सातों जन्म
पति-पत्नी बन आएंगे।
Happy Karva Chauth
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
सुबह से भूखी है,
उसका गला भी सूखा जाता है....
इस पर उसका कोई ज़ोर नहीं,
उसे प्यार जताने का
बस यही तरीका आता है....
Happy Karva Chauth
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
आए तो संग लाये खुशियां हज़ार,
हर साल मनाएं हम यह त्योहार,
भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ,
दे जाये उम्र तुम्हे हज़ार हज़ार साल.
करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!!
Happy Karva Chauth

Click it and Unblock the Notifications