केवल करण जौहर ही नहीं 'किराए की कोख' से बच्चों के मां-बाप बने ये बॉलीवुड सितारे...
करण जौहर सरोगेसी से एक बेटा और बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने रविवार को यह घोषणा की।
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर अब जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं, जिसके चर्चे चारों ओर हो रहे हैं। कऱण जौहर अब केवल एक बेटे या फिल्मंमेकर ही नहीं बल्कि सिंगल फादर का भी रोल अदा करेंगे। करण सरोगेसी से एक बेटा और बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने रविवार को यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि वह पिता बनकर स्वयं को 'बहुत सौभाग्यशाली' महसूस कर रहे हैं। 44 वर्षीय जौहर ने अपनी बेटी का नाम रूही रखा है। उन्होंने बेटे का नाम अपने दिवंगत पिता यश जौहर के नाम पर यश रखा है।
आपको बता दें कि कऱण जौहर अकेले बॉलीवुड हस्ती नहीं हैं जो कि सरोगेट के जरिए पिता बने हैं, उनसे पहले कई फिल्मी हस्तियों ने मेडिकल साइंस के इस कमाल के जरिए संतान का सुख हासिल किया है।

तुषार कपूर
अभिनेता तुषार कपूर भी जून 2016 में सरोगेट पिता बने हैं। सरोगेट तरीके से सिंगल पैरेंट बनने वाले वह पहले बॉलीवुड सेलेब्स है। अभिनेता तुषार कपूर ने अपने इस बच्चे का नाम लक्ष्य रखा है।

शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान भी मई 2013 में सरोगेट तरीके से पिता बन चुके हैं। शाहरुख खान के इस बेटे का नाम अबराम है।

आमिर खान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी सरोगेट पिता बन चुके हैं। दिसंबर 2011 में अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण को आईवीएफ टेक्नोलॉजी के जरिए पुत्र रत्न प्राप्त हुआ था।

सोहेल खान
सलमान के छोटे भाई सोहेल खान का दूसरा बच्चा भी सरोगेसी से हुआ है। जून 2011 में वह आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के जरिए दूसरे बेटे योहान के पापा बने थे।

फराह खान
फिल्ममेकर और डांस डायरेक्टर फराह खान ने 11 फ़रवरी 2008 को एक साथ तीन बच्चों की मां बनी थीं, उन्हें मां का सुख टेस्टट्यूब बेबी के जरिए मिला।

करण जौहर
करण जौहर दो जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। करण सरोगेसी से एक बेटा और बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने रविवार को यह घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications