कहीं आपका बच्चा भी अंतर-मुखी तो नहीं..प्लीज सावधान

न्यूयार्क। अगर आपका बच्चा भी इंट्रोवर्ट है तो प्लीज आप भी जरा सतर्क हो जाइये क्योंकि शोधकर्ताओं का मानना है कि जो बच्चे इस प्रवृत्ति के होते हैं उनके अंदर यौन-अपराध वाली आदतें ज्यादा जन्म लेने लगती है और ये प्राब्लम तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब बच्चा मेल हो।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ जार्जिया के ताजे सर्वेक्षण में कहा गया है कि जो पुरूष आत्मकेंद्रित या अंतर-मुखी होते हैं उनके अंदर यौन अपराध को अंजाम देने की प्रवृत्ति अधिक होती है और ये प्रवृत्ति किशोरा-वस्था से ही उनके अंदर घर कर जाती है जिसका खुलासा उनके बड़े होने पर होता है।

ऐसे लोग जल्दी किसी से बात नहीं करते और अपने जीवन में ही व्यस्त रहते हैं लेकिन ये अपने आप से भी खुश नहीं होते हैं।

234 छात्रों पर किया गया सर्वे

इस शोध के लिए 234 छात्रों पर सर्वे किया गया था। यह शोध 'वॉयलेंस अगेंस्ट विमेन' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसलिए शोध-कर्ताओं ने बढ़ते बच्चों के मां-बाप को हिदायत दी है कि वो अपने बच्चे को पूरा समय दें और उसे अच्छी शिक्षा और परवरिश दें ताकि आगे चलकर वो एक सही जीवन जी सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+