Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रात भर जागना इश्क नहीं बल्कि कुछ और है..इसलिए सावधान

मुंबई। अक्सर..युवाओं को आपने कहते सुना होगा कि वो देर रात तक जागते रहते हैं, करवटें बदलते रहते हैं.. उन्हें नींद नहीं आती है। चाहे वो जितने भी थके हों, आंखों से नींद गायब ही रहती है।

जिसके जवाब में लोग कहते हैं कि यह जवानी के इश्क का असर है.. लेकिन अगर आप भी इस तरह की आदतों से दो चार होते हैं तो आप लोग सावधान हो जाइये क्योंकि नींद ना आना इश्क नहीं बल्कि गंभीर बीमारी का लक्षण है। यह बात एक हालिया शोध में निकलकर सामने आयी है।

आईये जानते हैं क्या है इस सर्वे की खास बातें...

  • यह शोध वर्जीनिया एडल्ट स्टडीज ऑफ साइकियाट्रिक एंड सब्सटांस यूज डिजॉर्डर ने किया था।
  • जिसमें बताया गया है कि अनिद्रा, नींद ना आना यह एक गंभीर बीमारी का लक्षण है जिसे कि नजरअंदाज करना सही नहीं है।
  • नींद ना आने से इंसान के अंदर मोटापा, आलस्य, उच्च रक्तचाव जैसी बीमारियां जन्म लेती हैं।
  • इंसान दिन भर कुर्सी पर बैठकर काम करता है इसलिए उसका शारीरिक श्रम हो नहीं पाता है जिसके कारण नींद नहीं आती है।
  • इसलिए हर इंसान को कम से कम 15 मिनट कसरत या वाकिंग जरूर करनी चाहिए।
  • वैसे इस शोध में कहा गया है कि अनिद्रा एक अनुवांशिक लक्षण भी है।
  • जिसकी शिकार महिलाएं या लड़कियां ज्यादा होती है।
  • महिलाओं में अनिद्रा की अनुवांशिकता की संभावना 59 फीसदी, जबकि पुरुषों में 38 फीसदी होती है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+