भारतीय युवाओं में शराब से ज्यादा एडल्ट फिल्मों का क्रेज: सर्वे

नई दिल्ली। चौंक गये ना आप.. लेकिन यह कड़वी सच्चाई एक सर्वे की रिपोर्ट कह रही है । सर्वे के हिसाब से भारतीय युवाओं में शराब से ज्यादा एडल्ट फिल्मों का क्रेज है और इसके लिए वो अनैतिक काम करने से भी नहीं घबराते हैं। आज कल सोशल मीडिया में उनकी सक्रियता के पीछे उनका वयस्क फिल्मों के प्रति दिवानापन भी बहुत बड़ा कारण है।

यह सर्वे एक एनजीओ ने करावाया है जिसमें 67 प्रतिशत युवागणों ने बताया कि वो इंटरनेट पर आसानी से एडल्ट फिल्में देख लेते हैं बिना किसी के रोक-टोक के और वो सबकुछ का आनंद उठा लेते हैं जिसके बारे में वो किसी से कोई बात भी नहीं कर सकते हैं। हमें इंटरनेट पर वयस्क फिल्मों को देखना शराब पीने से भी ज्यादा अच्छा लगता है।

मोबाइल पर जमकर पोर्न फिल्में देखती हैं महिलाएं!

इस सर्वे के बाद व्यावहारिक विज्ञान विशेषज्ञों ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि यह एक खतरे की घंटी है क्योंकि आजकल के युवागण इंटरनेट से आधा-अधूरा ज्ञान यौनसंबंधों के बारे में ग्रहण कर रहे हैं। उन्हें अतरंग संबंधों को देखने में मजा आ रहा है लेकिन वो इन सब के बारे में गहनता से ना तो जानते हैं और ना ही समझते हैं जिसकी वजह से वो भटकाव की स्थिति में हैं। इसके पीछे कारण उन्हें यौन संबंधों के बारे में नहीं बताना है। जिसके कारण वो यौन अपराधों की ओर आकृष्ट हो रहे हैं जो कि एक सोचनीय विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+