इन नेताओं के पास संपत्ति अपार, लेकिन सब हैं बे-कार

नयी दिल्ली। हमारे देश के नेताओं की रईसी तो जगजाहिर है, लेकिन जब उनकी संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाला गया तो उनके दोहरे चेहरे से पर्दा उठा गया। फिर चाहे वो भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी हों या कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी। इनकी संपत्ति का आप सिर्फ अंजादा ही लगा सकते है, लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि करोड़-अरबों की सपंत्ति वाले इन नेताओं के पास अपनी कार तक नहीं है। अगर आप को ये मजाक लग रहा है तो आप गलत हैं। करोड़ों की सपंत्ति वाले हमारे इन नेताओं के पास अपनी एक कार तक नहीं है।

भाजपा की पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की बात करे तो वो पिछले 13 सालों से गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। कारों और गाड़ियों के काफिले के बगैर एक कदम नहीं चलते, लेकिन लेकिन उनके पास अपनी एक कार तक नहीं हैं। भाजपा से आगे बढ़ कर कांग्रेस की ओर देखें तो यहां की भी कहानी जुदा नहीं है। कांग्रेस के युवराज और पीएम पद के प्रबल दावेदार राहुल गांधी आपको अक्सर 2 करोड़ रुपए वाली लैंड रोवर में दिखते हैं, लेकिन घोषित संपत्ति के रिकॉर्ड के मुताबिक उनके पास भी अपनी कोई कार नहीं है।

आप ये सुनकर जरुर चौंक रहे होंगे, लेकिन सच्चाई यही है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी दुनिया के सबसे अमीर नेताओं की सूची में 12वें स्थान पर है, लेकिन उनके पास भी अपनी कार नहीं है। आपको यहां हम उन कुछ नेताओं के नाम बता रहे है जिनकी संपत्ति का आप सिर्फ अंजादा लगा सकते हैं, लेकिन वो सब बे-कार हैं।

बे-कार हैं राहुल गांधी

बे-कार हैं राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास घोषित तौर पर 2.5 करोड़ रु. की सपंत्ति है। जिसमें 1.6 करोड़ का दिल्ली में दो मकान, 40 लाख की जमीन और 50 लाख का फिक्स डिपॉजिट। बावजूद उनके पास कोई कार नहीं है।

करोड़ों की मालिन पर बे-कार

करोड़ों की मालिन पर बे-कार

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी दुनिया में अमीर नेताओं की सूची में 12वें स्थान पर है। उनके पास 1.37 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें 1.17 करोड़ की चल संपत्ति और 20 लाख की अचल। बावजूद इसके उनके पास कोई कार नहीं है।

13 सालों से गुजरात के राजा पर बे-कार

13 सालों से गुजरात के राजा पर बे-कार

नरेन्द्र मोदी 13 सालों से गुजरात पर राज कर रहे हैं। उनके पास 1.33 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें 1 करोड़ का मकान और 33 लाख का कैश और फिक्स डिपॉजिट है। बावजूद इसके वो बिना कार के है।

1.75 करोड़ के टेलीकॉम घोटाले के मुख्य आरोपी

1.75 करोड़ के टेलीकॉम घोटाले के मुख्य आरोपी

डीएमके सांसद ए राजा के पास 1.42 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें 96.63 लाख की चल और 45.58 लाख की अचल सपंत्ति है। ए राजा टेलिकॉम घोटाले के मुख्य आरोपी है। इतनी संपत्ति होने के बावजूद राजा के पास कोई कार नहीं है।

यूपीए सरकार के सबसे ईमानदार मंत्री, लेकिन बे-कार

यूपीए सरकार के सबसे ईमानदार मंत्री, लेकिन बे-कार

यूपीए सरकार के रक्षा मंत्री सरकरा के सबसे ईमानदार मंत्री के तौर पर जाने जाते है। उनके पास 37 लाख की संपत्ति है। जिसमें 7.30 लाख की चल और 30 लाख रु. की अचल संपत्ति है। बावजूद इसके उनके पास अपनी कोई कार नहीं है।

9 करोड़ की संपत्ति हो गई गुल

9 करोड़ की संपत्ति हो गई गुल

नेशन कांग्रेस के प्रमुख फारुख अब्दुल्लाह के पास 2009 में 9 करोड़ की संपत्ति थी जो अब घटकर मात्र 63 लाख रु. रह गई है।

यूपीए सरकार के सबसे अमीर मंत्री

यूपीए सरकार के सबसे अमीर मंत्री

263 करोड़ रु. की संपत्ति वाले यूपीए सरकार के सबसे अमीर मंत्री कमलनाथ के पास सिर्फ 1.96 लाख की एक नैनो कार और 2001 मॉर्डल की एक एम्बेंसेडर कार है।

 खुद बे-कार पत्नी के नाम पर कार

खुद बे-कार पत्नी के नाम पर कार

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के पास 2.36 करोड़ रु. की संपत्ति है, लेकिन उनके पास भी कोई कार नहीं है। उनकी पत्नी साधना सिंह के नाम पर 17 लाख रु. की टोयोटा केमरी कार है।

सपा घराने की बहु, लेकिन बे-कार

सपा घराने की बहु, लेकिन बे-कार

कन्नौज से सपा सांसद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी होने के बावजूद उनके पास कोई कार नहीं है।

बीमार हैं इसलिए कार नहीं हेलीकॉप्टर से चलते है।

बीमार हैं इसलिए कार नहीं हेलीकॉप्टर से चलते है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पास 32 करोड़ की सपंत्ति है, लेकिन उनके पास तो क्या उनके पूरे परिवार में किसी के पास कोई कार नहीं है। जबकि वो अपनी ज्यादातर यात्राएं हेलीकॉप्टर से ही करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+