Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IITF 2022: प्रगति मैदान में आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानिए कब हुई थी इस मेले की शुरुआत

IITF 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाला इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) यानि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से प्रारंभ हो गया है। यह ट्रेड फेयर 14 नवंबर (सोमवार) से शुरू होकर 27 नवंबर (रविवार) को समाप्त होगा। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2022 का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया।

IITF 2022 History of International Trade Fair held at Pragati Maidan Delhi

आजादी के अमृत काल में आयोजित होने वाले इस वर्ष के इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का थीम है 'वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल' जोकि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन की ओर एक कदम है। इस बार का ट्रेड फेयर, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का 41वां संस्करण होगा।

14 दिन के इस ट्रेड फेयर में 2,500 से भी अधिक घरेलू और विदेशी प्रदर्शक भाग लेंगे। हर साल यह आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में ही होता है। प्रगति मैदान कुल 73,000 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है जिसमें से IITF का आयोजन 38,000 स्क्वायर मीटर पर होगा।

IITF की आधिकारिक वेबसाइट की माने तो इस 14 दिन के ट्रेड फेयर का लगभग दस लाख से भी ज्यादा लोग लुफ्त उठाएंगे। IITF 2022 के टिकट दो खंडों के लिए उपलब्ध होंगे - 14 नवंबर से 18 नवंबर तक व्यावसायिक दिनों के लिए और 19 नवंबर से 27 नवंबर तक आम जनता के दिनों के लिए। 41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) के टिकट दिल्ली के 67 मेट्रो स्टेशनों के कस्टमर केयर सेंटरों पर भी उपलब्ध होंगे।

कौन-कौन होगा IITF 2022 का हिस्सा?

IITF 2022 में लगभग 36 पब्लिक सेक्टर कंपनियां, केंद्र सरकार के मंत्रालय, और कमोडिटी बोर्ड हिस्सा लेंगे जिसमें खादी और ग्रामोद्योग आयोग, आयकर विभाग, कस्टम तथा एक्साइज विभाग, आयुष मंत्रालय, सिक्यूरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, राष्ट्रीय जूट बोर्ड, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक, MSME मंत्रालय, NHDC, APEDA, LIC DPIIT-CIPAM, स्पाइसेस बोर्ड ऑफ इंडिया, रेल मंत्रालय, पंजाब नेशनल बैंक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारतीय स्टेट बैंक, कॉयर बोर्ड, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC), कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, नारियल विकास बोर्ड, ऊर्जा मंत्रालय, TRIFED, भण्डारण विकास नियामक प्राधिकरण, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, डाक विभाग, केंद्रीय भंडारण निगम, केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), स्टील मंत्रालय, DC हैंडीक्राफ्ट, केनरा बैंक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड शामिल हैं।

IITF 2022 में 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा ले रहे हैं। इन 29 राज्यों की गिनती में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल है। IITF में 2500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे और अपने व्यापार को फैलाएंगे।

IITF में सिर्फ भारत के ही नहीं विदेश के प्रदर्शक भी शामिल है। IITF 2022 में, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बाहरेन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, UAE, वियतनाम, चीन, ट्यूनीशिया, लेबनान, किर्गिज रिपब्लिक से पहुंचे व्यापारी भी शामिल है।

क्या है इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर?

IITF की शुरुआत वर्ष 1980 में हुई और तब से यह ट्रेड फेयर हर साल 14 नवंबर को शुरू होकर 27 नवंबर को समाप्त होता है। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन जोकि भारत सरकार के अधीन एक संस्थान है, हर साल इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन करता है।

B2B (बिज़नस टू बिज़नस) और B2C (बिज़नस टू कस्टमर) क्षेत्रों के लिए सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है। हजारों की संख्या में सरकारी एवं निजी संस्थाएं और कंपनियां IITF में अपने पवेलियन बनाती हैं और अपनी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराती हैं। केंद्र सरकार और लगभग सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश भी इस विशाल ट्रेड फेयर का हिस्सा बनते है।

IITF की पिछले कुछ वर्षों की कहानी!

अगर हम बात करें पिछले 10 वर्षों में IITF की तो, वर्ष 2011 में 31वां IITF आयोजित हुआ जिसका थीम था 'इंडियन हैंडीक्राफ्ट- द मैजिक ऑफ द गिफ्टेड हैंड्स'। वर्ष 2012 में 32वे IITF का थीम था 'स्किलिंग इंडिया'। वर्ष 2013 में 33वे IITF का थीम था 'इंक्लूसिव ग्रोथ'। वर्ष 2014 में 34वा IITF आयोजित हुआ जिसका थीम था 'वूमेन एंटरप्रेन्योर'।

साल 2015 में 35वा IITF 'मेक इन इंडिया' की टीम के साथ आयोजित हुआ। वर्ष 2016 में 36वा IITF आयोजित हुआ और इसका थीम था 'डिजिटल इंडिया'। वर्ष 2011 से वर्ष 2016 तक प्रणब मुखर्जी ने ही IITF का उद्घाटन किया, 2011 में केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में और 2012 से 2016 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में।

साल 2017 में IITF का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया और उसका थीम था 'स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया'। वर्ष 2018 में IITF का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सी.आर. चौधरी द्वारा किया गया जिसका थीम था 'इंटरप्राइजेज फॉर रूरल इंडिया'।

वर्ष 2019 में IITF का थीम था 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' और इसका उद्घाटन तत्कालीन MSME मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण IITF का आयोजन नहीं हो पाया। वर्ष 2021 में आईआईटीएफ का आयोजन हुआ जिसकी थीम थी "आत्मनिर्भर भारत" और इसका उद्घाटन वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया था।

यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2022: असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+